फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   scholarship mangi

प्रतिपूर्ति शुल्क के लिए छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन

Fri, 07 Oct 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 07 Oct 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
scholarship mangi
प्रतिपूर्ति के लिए डीएम कार्यालय पहुंचे विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के सरदार पटेल कॉलेज ऑफ एजूकेशन तेजलहेड़ा के छात्रों ने डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन कर कॉलेज के छात्रों को प्रतिपूर्ति शुल्क और छात्रवृत्ति देने की मांग की।       
विज्ञापन

डीएम को दिए ज्ञापन में छात्रों ने कहा कि कॉलेज इसी वर्ष संचालित हुआ है। इसी के चलते कॉलेज समाज कल्याण से मिलने वाली छात्रवृत्ति और प्रतिपूर्ति शुल्क की सूची में शामिल करने की मांग की। समाज कल्याण विभाग में कॉलेज के रजिस्टर्ड नहीं होने का नुकसान छात्रों के उठाना पड़ रहा है। समाज कल्याण विभाग इस समस्या को लेकर चिंतित नहीं है। संजीव कुमार, सारिका, प्रियंका, शलभ सिंघल, मारिया, दिव्या, प्रवीण आदि रहे। 
विज्ञापन


उधर, रालोद के जिला उपाध्यक्ष राधेश पप्पू ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर सांध्यकालीन कक्षाओं में छात्राओं को प्रवेश देने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि एक तरफ तो बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कही जा रही है। वहीं दूसरी ओर यूनिवर्सिटी सांध्यकालीन कक्षाओं में छात्राओं के प्रवेश को अनुमति नहीं दे रही है। छात्राएं इससे परेशान हैं। वहीं दूसरी ओर छात्राओं ने कॉलेजों में प्रवेश को लेकर तीसरे दिन भी डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यदि इन समस्याओं का जल्द निस्तारण न हुआ तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed