फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Scavengers organizations submit memorandum to SDM

सफाईकर्मियों के विभिन्न संगठनों ने मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपे

Fri, 12 Mar 2021 09:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
Scavengers organizations submit memorandum to SDM
एसडीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सफाई निरीक्षक को सौंपते नगरपालिका के सफाईकर्मी - फोटो : DEVBAND
सफाईकर्मी संगठनों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपे
विज्ञापन

देवबंद। नगरपालिका के सफाईकर्मियों के विभिन्न संगठनों ने शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपे। जिनमें समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई।

उत्तर प्रदेश प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ ने एसडीएम राकेश कुमार सिंह को सात सूत्रीय मांगपत्र सौंपा, जिसमें शासनादेश के तहत ठेका मजदूरों को 336 रुपये रोज के हिसाब से मजदूरी दिलाने। वर्ष 2020 के बोनस का बकाया 5200 रुपये नकद भुगतान होली से पूर्व दिलाने, पालिकाकर्मियों को ठंडी व गर्म वर्दी दिलाने, वर्ष 2017 से बकाया सातवे वेतनमान का एरियर दिलाने, सेवानिवृत कर्मियों को बकाया भुगतान दिलाने और सफाई कर्मचारी संघ के पूर्व में आवंटित कक्ष दोबारा साज सज्जा कराकर देने की मांगे शामिल रहीं। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष कुलदीप और महामंत्री देवानंद आदि रहे। वहीं, उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय एवं राज्य सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रोशनलाल और महामंत्री दीपक चंचल ने भी एसडीएम को प्रेषित ज्ञापन में ठेका सफाई कर्मियों का वेतन शासनादेश के अनुसार बढ़ाने की मांग की है। इस मौके पर राहुल वाल्मीकि, अविनाश, सन्नी वाल्मीकि और राजू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed