फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sawdust of cannabis being smuggled to the center recovered

केंटर में तस्करी कर ले जाया जा रहा भांग का चूरा बरामद

Sun, 26 Dec 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sawdust of cannabis being smuggled to the center recovered
मीरापुर। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार देर रात चेकिंग के दौरान बीआईटी चौकी के सामने एक केंटर को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में पशुओं की दवाई व कैल्शियम के बीच भांग का चूरा बरामद किया। भांग का चूरा तस्करी कर गैर जनपद ले जाया जा रहा था। पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी शकील अहमद ने थाने में प्रेसवार्ता कर बताया कि टाटा आयशर केंटर में बडी मात्रा में भांग तस्करी कर ले जाने की सूचना पर इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर बौद्ध ने शुक्रवार रात बीआईटी पुलिस चौकी पर चेकिंग अभियान चलाया। उसी दौरान वहां पहुंचे टाटा आयशर केंटर की तलाशी ली तो उसमें प्लास्टिक के 80 कट्टों में 2400 किलो भांग का चूरा, जानवरों की दूध बढ़ाने की दवाई व कैल्शियम की आड़ में छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने फरमान पुत्र मीरहसन निवासी भांक रोड थाना बेहट जनपद सहारनपुर, शमशाद पुत्र हय्यात, जावेद पुत्र नूर हसन, मुदस्सिमर पुत्र जलील अहमद निवासी ग्राम सिकंदरपुर, थाना मीरापुर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि वह भांग व नशीले पदार्थ बेचने का कार्य काफी समय से कर रहे हैं। भांग हरेवली बिजनौर से लेकर सादाबाद हाथरस लेकर जाते थे। केंटर से 22 कैल्शियम के ड्रम, 88 बाल्टी कैल्शियम से भरी, 225 डब्बे कैल्शियम से भरे, गत्ते की 51 पेटी कैल्शियम टेबलेट, 104 पेटी कैल्शियम के डब्बे बरामद किये हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed