फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Save resources using bio-based

बायोबेस्ड के इस्तेमाल से करें संसाधनों का संरक्षण

Wed, 19 Feb 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Save resources using bio-based
चौधरी छोटूराम डिग्री कालेज में आयोजित सेमिनार को संबोधित करती वक्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटूराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित सेमिनार में पेट्रो केमिकल्स के स्थान पर बायो बेस्ड केमिकल के इस्तेमाल की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि इस बदलाव से ही पर्यावरण को संरक्षित रखा जा सकता है।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित सेमिनार में मुख्य अतिथि चौधरी चरण सिंह विश्व विद्यालय की प्रति कुलपति प्रोफेसर वाई विमला ने पेट्रोकेमिकल्स के दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी को इस दिश में गंभीरता से सोचना होगा। तभी आने वाले कल को बेहतर बनाया जा सकता है। मुख्य वक्ता ग्रेटर नोएडा के प्रोफेसर विमलेश लोचन ने अपने शोध के माध्यम से बताया कि लिथियम के स्थान पर सोडियम बैटरी का प्रयोग किया जा सकता है। काजू के छिलके से उत्पन्न पदार्थों का इस्तेमाल करके हम अपने संसाधनों को बचा सकते हैं। सेमिनार में डॉ. डीपी सिंह, डॉ. किरण सिंह, डॉ. प्रशांत तेवतिया, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. सुनील तोमर ने शोध पत्र प्रस्तुत किए। आयोजन सचिव डा. इंद्रजीत सिंह ने सेमिनार के उद्देश्यों की जानकारी दी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार मलिक, डा. दिनेश कुमार ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed