{"_id":"6575b38e9c8cc7b683018154","slug":"save-children-from-drug-addiction-abdul-sattar-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-12886-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को नशे की लत से बचाएं : अब्दुल सत्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को नशे की लत से बचाएं : अब्दुल सत्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार
बुढ़ाना। मुस्लिम राजपूत वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यशाला में एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक राव अब्दुल सत्तार ने कहा कि हमें अपने बच्चों को नशे की लत से बचाना होगा। साथ ही कौम की तरक्की के लिए हमें सामाजिक बुराइयों को दूर करना होगा।
तहसील क्षेत्र के गांव लोई में रविवार को मुस्लिम राजपूत वेलफेयर एसोसिएशन ने कार्यशाला का आयोजन कराया। मुख्य अतिथि एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक राव अब्दुल सत्तार रहे। उन्होंने समाज में फैली बुराइयों जैसे मय्यत का खाना, चिट्ठी और जूता चुराई जैसी रस्मों का खुलकर विरोध किया। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को नशे की लत से बचाएं। उन्होंने सामाजिक बुराइयों को रोकने की शपथ दिलाई। इस दौरान स्कूल में विशेष स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मोमेंटो, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर संगठन के सदस्य भी बनाए गए। मुन्ना जौला, जिला पंचायत सदस्य मोमिन हसन, राव सालिम, राव जहांगीर, मा. हाकमिन राव, अफजल, अलाउद्दीन, तैमूर अली राणा, दिलशाद, हाजी जमशेद, डॉ़ रिजवान, मौलवी जलील व हाजी जाकिर उमरपुर मौजूद रहे।