फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   saudi arab se mobile par kaha-talaq, talaq talaq

सऊदी अरब से मोबाइल पर कहा तलाक, तलाक, तलाक

Mon, 17 Oct 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 17 Oct 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
saudi arab se mobile par kaha-talaq, talaq talaq
मोबाइल पर तलाक। - फोटो : मोबाइल पर तलाक।
मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र के गांव की विवाहिता को सऊदी अरब में काम करने वाले उसके पति ने रविवार को मोबाइल पर तलाक, तलाक, तलाक   कहकर नाता तोड़ लिया। गांव के प्रधान ने देवबंद दारूल उलूम देवबंद से पति पत्नी के रिश्ते पर फैसला लेने के लिए फतवा मांगा है। विदेश से युवक द्वारा अचानक उठाए गए कदम पर महिला के परिजनों में गुस्सा है।
विज्ञापन


गांव न्यामू निवासी महिला का निकाह नवंबर 2014 में सहारनपुर जनपद के थाना नांगल के गांव गंझेडी निवासी युवक से हुआ था। पति गांव में कढ़ाई का कार्य करता हैं। करीब 11 माह पूर्व महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। दोनों के बीच वैवाहिक रिश्ता सुखद चल रहा था। लेकिन अचानक दो महीने में दोनों के बीच किसी बात को लेकर खटास पैदा हो गई। दो महीने पूर्व लड़की और उसकी बच्ची को लेकर उसका भाई गांव लेकर आ गया। आरोप है कि करीब 20 दिन पूर्व महिला का पति गांव से सऊदी अरब के रियाद में जाकर नौकरी करने लगा। इसी दौरान वहां से तीन बार फोन पर दोनों की बातचीत हुई। बताया गया कि युवक ने पत्नी के साथ फोन पर पहले बुरा भला कहा और फिर तीन बार तलाक कहकर रिश्ता तोड़ दिया। 
विज्ञापन


उस वक्त गांव में पीड़ित महिला के पास उसकी मां और अन्य परिजन मौजूद थे। ग्राम प्रधान ने बताया कि विवाहिता उनकी  भतीजी है। इस संबंध में मौअज्जिज लोगों को चिट्ठी लेकर देवबंद दारुल उलूम फतवे के लिए भेजा है। वहां से फतवा आने बाद पति और पत्नी के रिश्तों के बारे में  निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed