फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Satyam Garg of B.Sc tops in speech competition

Muzaffarnagar News: भाषण प्रतियोगिता में बीएससी का सत्यम गर्ग अव्वल

Sun, 01 Oct 2023 06:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 06:18 PM IST
विज्ञापन
Satyam Garg of B.Sc tops in speech competition
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में पत्रकारिता एवं जनसंचार और वाणिज्य विभाग की ओर से गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधी के व्यक्तित्व पर आधारित अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता का नाम अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस रखा गया।


बीजेएमसी प्रथम वर्ष की छात्रा मुस्कान बेदी, कशिश चौधरी ने महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र सत्यम गर्ग ने पहला, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के छात्र बिरेश ने दूसरा और वाणिज्य संकाय की छात्रा भूमि शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर कॉलेज की अध्यक्षा पूनम शर्मा, प्राचार्य डॉ. प्रेरणा मित्तल, विनीत कुमार शर्मा, अतुल रघुवंशी, राजदीप सहरावत, विभागाध्यक्ष रवि गौतम, डॉ. अशफाक अली, डॉ. एसएस खान, मुकेश चौहान, पूजा रघुवंशी, शिवानी बर्मन, मयंक वर्मा, कहकशां मिर्जा, गरिमा सिंह, श्वेता गर्ग, नैना बंसल, अभिषेक कुमार, माधवी कौशिक, अनुज वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed