{"_id":"5afb29e64f1c1bdd408b58ee","slug":"satya-jubilee-celebrations","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनि जयंती पर शोभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनि जयंती पर शोभायात्रा निकाली
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
Updated Wed, 16 May 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
sani jayanti
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शनि जयंती के अवसर पर नगर में भगवान शनिदेव की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कई स्थानों पर यात्रा का श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। गांधी कालोनी सुभाषनगर स्थित शनि मंदिर से प्रारंभ शोभायात्रा आठ बैंड बाजों और राधा कृष्ण, शिव परिवार, हनुमान, मां काली, सांई बाबा की आकर्षक झांकियों के साथ पूर्ण उत्साह से निकाली गई।
कमेटी के अध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि भगवान शनिदेव कलयुग के एवं लौह तत्व के स्वामी हैं, वहीं व्यक्ति के शरीर में उपस्थित लौह तत्व के कारण होने वाली हानि को भी बचाते हैं। शनिदेव शोभायात्रा से पूर्व भगवान शनि देव का पूजन पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, आयुर्वेद चिकित्सा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा, विधायक विजय कश्यप, विद्युत एसई एके आत्रेय, प्रमोद अरोरा, सुधीर गर्ग, ब्रजभूषण बंसल, उमादत्त शर्मा, जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र शर्मा, लीलाराम अग्रवाल, सचिन कनौजिया ने संपन्न कराया। शोभायात्रा का स्वागत नीरू शर्मा, प्रीति चौधरी, सुरेंद्र कुमार, विवेक चुग्घ, सौरभ कुमार, प्रमोद अरोरा ने किया। समिति के मंत्री बंटी ने बताया कि शोभायात्रा के पश्चात भंडारे के आयोजन के साथ हरिद्वार विसर्जन के लिए शनि भक्त रवाना हुए। नरेंद्र शर्मा, बिजेंद्र दीक्षित, चिन्मय कौशिक, अशोक शर्मा, रामकुमार, अंकित अग्रवाल, राघवेंद्र, विष्णु शास्त्री, अखिलेश मिश्रा, मुद्रित मिश्रा रहे।
उधर, श्रीकृष्ण कृपा धाम वृंदावन जीओ गीता एवं श्री कृष्ण कृपा परिवार एवं मिशन वंदेमातरम् के तत्वावधान में ज्ञानानंद महाराज के अवतरण दिवस पर दिव्य गीता यज्ञ के आयोजन के बाद रक्तदान किया गया। काली नदी रोड वानप्रस्थ आश्रम में महेंद्र गोयल के सानिध्य में दिव्य गीता यज्ञ का आयोजन किया गया। जावेद अब्बासी, शावेज आलम, शशांक, प्रियांक कुमार, कीर्ति, आरती, मुस्कान शर्मा, उमा शर्मा, राधिका शर्मा, तरूण सैनी, रोहित कालरा, सत्यम शर्मा, मनसुख शर्मा, अतुल कुमार गर्ग, अमरकांत गुप्ता, डॉ मनोज काबरा, अजय शर्मा, संजीव, बबलू आदि रहे।
विज्ञापन
भगवान शनिदेव का पंचामृत अभिषेक
मुजफ्फरनगर। शनि जयंती एवं वट अमावस्या पर चरथावल मोड स्थित शनिधाम मंदिर जयंती मनाई गई। पंडित केशवानंद एवं पंडित संतोष मिश्रा ने भगवान शनिदेव का पंचामृत अभिषेक कराकर पूजा अर्चना संपन्न कराई। भगवान शनिदेव को छप्पन भोग लगाए गए। 21 यजमानों के साथ भंडारा हुआ। श्रीपाल शर्मा, राजेश मित्तल, ललित मोहन शर्मा, शरद कपूर, विपिन ढींगरा, नरेंद्र पंवार, मुकेश चौहान, डॉ संजय अग्रवाल, शैलेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, गांधी कॉलोनी के शनिदेव मंदिर पर पूजन हुआ। राजेश ठेकेदार, राजीव मोहन गोयल, अमित अग्रवाल, जीआईसी प्राचार्य रमेशचंद शर्मा, संजीव बंसल आदि मौजूद रहे। शर्बत पियाऊ कार्यक्रम भी हुआ। ब्यूरो