फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Satnam wahe guru and said so Nihal's cheer

सतनाम वाहे गुरु व बोले सो निहाल के जयकारे से गूंजा नगर

Sun, 22 Nov 2020 10:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Satnam wahe guru and said so Nihal's cheer
देवबंद में श्री गुरूनानक देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाले गए नगर कीर्तन में प? - फोटो : DEVBAND
सतनाम वाहे गुरु व बोले सो निहाल के जयकारे से गूंजा नगर
विज्ञापन

देवबंज। श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 551वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। मार्ग में संगतों ने फूलों की वर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया। सतनाम वाहेगुरु व बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सभा से आरंभ हुआ नगर कीर्तन सुभाष चौक, कैलाशपुरम कालोनी, अशोक विहार कालोनी, रेलवे स्टेशन, लाजपत नगर कालोनी होते हुए गुरुद्वारा साहिब पर संपन्न हुआ। पंच प्यारों की अगुवाई में निकाले गए नगर कीर्तन में सोनीपत (हरियाणा) से आई पालकी साहिब व पंजाब से आया पाइप बैंड आकर्षण का केंद्र रहा। सबसे आगे घोड़े पर बैठे नन्हें बच्चे हाथों में निशान साहिब लेकर चल रहे थे। पीछे श्री सुखमणि सेवा सोसायटी व संगतें गुरवाणी का गायन करते चल रही थी। मार्ग में संगतों ने पालकी साहिब में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे नतमस्तक होकर अरदास की। क्षेत्रीय विधायक ब्रिजेश सिंह ने संगतों को गुरुपर्व की बधाई दी। गुरुद्वारा कमेटी की ओर से विधायक ब्रिजेश सिंह, भाजपा नगराध्यक्ष विपिन गर्ग व पालकी साहिब की सेवा करने वाले इंद्रजीत सिंह (सोनीपत) को सिरोपा व स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया गया। संचालन गुरजोत सिंह सेठी ने किया। कमेटी के प्रधान सेठ कुलदीप कुमार ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान मास्क व सैनेटाइजर का उपयोग किया गया। इस मौके पर इंद्रपाल सिंह सेठी, कुलभूषण छाबड़ा, भगवान सिंह, दिलबाग सिंह, डा. गुरदीप सिंह सोढी, बालेंद्र सिंह, अरविंदर सिंह कपूर, मंगू सचदेवा, चंद्रदीप सिंह, सचिन छाबडा, बलवंत सिंह उप्पल, बलदीप सिंह, राजपाल नारंग, राजेश अनेजा, संदीप शर्मा, अरुण गुप्ता, विकास त्यागी, रवि होरा, सतीश अरोडा, राजू , गगनदीप सिंह, जसवंत सिंह, गुरजंट सिंह, दलीप मल्होत्रा, बनारसी दास रतड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed