फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Satish Mahana visits

कांग्रेस, सपा, बसपा जिंदा रहने को सिंबल पर लड़ रहे चुनाव : महाना  

Fri, 24 Nov 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 24 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Satish Mahana visits
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सतीश महाना। - फोटो : अमर उजाला
जिले के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने कहा कि देश की राजनीति में मुजफ्फरनगर और अयोध्या का ही संदेश जाता है। चुनाव की दिशा इन्हीं दोनों स्थानों से तय होती है। उन्होंने कहा कि पार्टी पहले से ही निकाय चुनाव सिंबल पर लड़ती है, इस बार कांग्रेस, सपा और बसपा केवल जिंदा रहने के लिए सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


भाजपा नेता रामकुमार सहरावत के आवास पर आयोजित सभा में उद्योग मंत्री सतीश महाना ने कहा कि निकाय चुनाव को पार्टी ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ खुद जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। भाजपा निकायों में पहले से ही अच्छी उपस्थिति दर्ज कराती रही है। महाना ने कहा कि देश के लोगों की निगाहें चुनावों में मुजफ्फरनगर और अयोध्या पर रहती हैं। ये दोनों ही स्थान भावी राजनीति तय करते हैं।
विज्ञापन


भाजपा हाईकमान ने इन दोनों जिलों का प्रभारी उन्हें बनाया है। सपा, बसपा और कांग्रेस ने राजनीति में केवल अपनी पहचान कायम रखने के लिए सिंबल पर चुनाव लड़ा है। भाजपा के नाराज कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि विवाद टिकट मिलने से पहले होना चाहिए, बाद में जिसे टिकट मिल जाता है सभी को उसके साथ लग जाना चाहिए। हमारी पहचान कमल का निशान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, विधायक प्रमोद ऊंटवाल, विक्रम सैनी, उमेश मलिक के अलावा प्रत्याशी सुधा राज शर्मा ने भी विचार रखे। संचालन राजकुमार नरुला ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, संजय अग्रवाल, पूर्व मंत्री सुधीर बालियान, संजय अग्रवाल, श्रीकांत त्यागी,

अरविंद राज शर्मा, श्रीमोहन तायल, यशपाल पंवार, सुरेंद्र देव शर्मा, आरती तोमर, नरेश चंद गुप्ता, शरद शर्मा, नितिन मलिक, राजेंद्र सिंह, गीता जैन, अलका अग्रवाल, रोशनी पांचाल आदि रहे। इसके अलावा प्रभारी मंत्री ने रेनबो विहार में उद्यमियों के साथ बैठक की। गांधी कॉलोनी में धर्मेंद्र वत्स के आवास पर चुनावी सभा की। 


बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी 
मुजफ्फरनगर। जिले के प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने भाजपा की बाइक रैली का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। बाइक रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed