फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   'Sarkar, listen to the voice of the public, solve the issue'

‘जनता की आवाज सुने सरकार, निकाले मसले का हल’

Wed, 29 Jan 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
'Sarkar, listen to the voice of the public, solve the issue'
राष्ट्रीय ध्वज व भारत के नक्शे पर सीएए, एनपीआर, एनसीआर के विरोध में प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : DEVBAND
‘जनता की आवाज सुने सरकार, निकाले मसले का हल’
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। नागरिकता संशोधन कानून, एनपीआर और संभावित एनआरसी के विरोध में महिलाओं का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। लोग अपने प्रतिष्ठान बंद कर धरने को समर्थन देने पहुंचे। धरनास्थल पर लोगों ने राष्ट्रगान गाया, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए और मोमबत्ती से नो सीएए लिखकर अपना विरोध जताया। महिलाओं ने कहा कि सरकार को जनता की आवाज सुनकर मसले का हल निकालना चाहिए।
मुत्तहिदा ख्वातीन कमेटी के आह्वान पर दारूल उलूम क्षेत्र स्थित ईदगाह पार्क में शुरू हुआ महिलाओं का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। मंगलवार रात खराब मौसम के बावजूद छोटे-छोटे बच्चों को साथ महिलाएं बारिश में ही धरना स्थल पर डटी रहीं। बुधवार को भारत बंद के मद्देनजर मुस्लिम बहुल क्षेत्रों के बाजार बंद रहने से महिलाओं के प्रदर्शन में बच्चे व युवा भी भारी संख्या में समर्थन देने धरनास्थल पर पहुंच गए। धरने में शामिल होने मेरठ से आईं कमरजहां बेगम ने कहा कि सरकार को सीएए के खिलाफ सड़कों पर उतर चुके लाखों लोगों की आवाज को सुनना चाहिए। ताकि मसले का हल निकल सके। अंबर मलिक और कुलसुम ने कहा कि हम संविधान बचाने के लिए अपने घरों से निकले हैं। अपने हक के लिए बुलंद हुई महिलाओं की आवाज सरकार की नींद जरूर तोड़ेगी। उजमा खुर्रम, नाजिया परवीन ने कहा कि हमारा धरना प्रदर्शन हर हाल में शांतिपूर्ण रहेगा, क्योंकि हम संविधान बचाने और उसकी रक्षा के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। शाइस्ता अनस और सिदरा सिद्दीकी ने सीएए को काला कानून बताया और सरकार से देशहित में इसे वापस लेने की मांग की। संचालन सलमा एहसन, फौजिया और आमना सरवर ने संयुक्त रूप से किया। वहीं, धरना प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन व खुफिया विभाग अलर्ट दिखाई पड़ा।
विज्ञापन

दिल्ली के शाहीन बाग की तरह दिखा नजारा
महिलाओं के अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के चलते बुधवार को ईदगाह मैदान में बनाए गए विशाल टैंट के बाहर हजारों की संख्या में युवा भी सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करते दिखाई पड़े। छोटे-छोटे गुट बनाकर लोग कहीं सीएए के खिलाफ नारे लगा रहे थे, तो कहीं राष्ट्रगान गाकर अपनी राष्ट्रभक्ति का संदेश दे रहे थे। कुछ युवा मोमबत्तियां हाथों में जलाकर ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगा रहे थे। कुछ जलते हुए दीयों से जमीन पर नो सीएए लिखकर अपना विरोध दर्ज कराते दिखे।

हाथों में बैनर व झंड़े लेकर प्रदर्शन करते बच्चे व युवक

हाथों में बैनर व झंड़े लेकर प्रदर्शन करते बच्चे व युवक- फोटो : DEVBAND

सीएए के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन में शामिल होने जाती महिलाएं

सीएए के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन में शामिल होने जाती महिलाएं- फोटो : DEVBAND

देवबंद में धरना प्रदर्शन में उमड़ी महिलाओं की भीड़

देवबंद में धरना प्रदर्शन में उमड़ी महिलाओं की भीड़- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed