फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sardhana young

सेना भर्ती : पहले दिन सरधना के युवाओं ने बहाया पसीना  

Thu, 01 Dec 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 01 Dec 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Sardhana young
सेना भर्ती में दौड़ लगाते युवक। - फोटो : अमर उजाला
शहर में सेना की भर्ती शुरू हो गई है। पहले दिन सरधना के अभ्यर्थियों ने पसीना बहाया। देर रात से ही युवाओं की भीड़ स्टेडियम के आसपास जुटना शुरू हो गई थी। सेना के अधिकारियों ने चेकिंग और औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही अभ्यर्थियों को ट्रैक पर दौड़ने के लिए अंदर जाने दिया। रेस के दौरान काफी युवक रेस पूरी होने से पहले ही गश खाकर गिर पड़े।
विज्ञापन

      
सेना शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में 12 दिसंबर तक भर्ती कर रही है। इसमें सोल्जर जीडी, सोल्जर ट्रेडमैन, सोल्जर तकनीकी और क्लर्क पद पर भर्ती होनी है। सात जनपदों की अलग-अलग तहसीलों से युवाओं को मौका दिया जा रहा हैं। बुधवार को शुरू हुई भर्ती में पहले दिन मेरठ की सरधना तहसील के युवाओं को मौका दिया गया। मंगलवार रात से ही सरधना के युवाओं की भारी भीड़ स्पोर्ट्स स्टेडियम के आसपास जुटनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


राइफल क्लब में युवाओं की कतार लगवाई गई इसके बाद नुमाइश ग्राउंड में घुसने से पहले सभी के बैगों की तलाशी लेकर उन्हें जमा कराया गया। ग्राउंड के गेट पर ही अभ्यर्थियों की लंबाई को नापा गया, जिनकी लंबाई कम निकली उन्हें गेट से ही वापस कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना के कर्मचारियों ने सभी अभ्यर्थियों के पढ़ाई से संबंधित कागजों को चेक करने के बाद उन्हें 1600 मीटर की दौड़ कराई, इस दौरान कई युवा रेस पूरी करने से पहले ही गश खाकर गिर पड़े। सेना के चिकित्सकों ने उन्हें दवाई देकर ठीक किया। चयनित अभ्यर्थियों शारीरिक जांच की गई और उनसे पुश अप कराया गया। भर्ती के दौरान स्टेडियम के आसपास भारी पुलिस बल मौजूद रहा। रिजेक्ट होकर बाहर आने वाले युवकों को पुलिसकर्मी तुरंत रोडवेज और रेलवे स्टेशन का रास्ता दिखाते नजर आए।        

मवाना और मेरठ सदर के युवाओं को आज मौका      
मुजफ्फरनगर। सेना की भर्ती के दूसरे दिन मेरठ की सदर और मवाना तहसील के युवाओं को मौका मिलेगा। इसके लिए 6887 युवाओं को शारीरिक परीक्षा देनी होगी। भर्ती के लिए बुधवार दोपहर से ही दोनों तहसील के युवा शहर में नजर आ आने लगे थे। पूरे दिन अभ्यर्थी शहर में इधर से उधर घूमते नजर आए। ट्रैक देखने की चाह में युवक स्टेडियम के पास जाते तो वहां से फौजी उन्हें धमका कर भगा देते। प्रशासन द्वारा उनके लिए ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं करने के चलते सब सड़कों पर ही घूमते रहे।       

मीडिया से बनाई जा रही है दूरी      
मुजफ्फरनगर। शहर में चल रही सेना की भर्ती को लेकर प्रशासन और सेना के अधिकारी मीडिया से दूरी बनाने में लगे हैं। सेना के अधिकारियों का कहना है कि डीएम जिसके लिए कहेंगे, उसका कार्ड बनाकर कवरेज करने दी जाएगी। डीएम कार्ड बनाने से हाथ खड़े करते नजर आए। बुधवार को पूरा दिन मीडिया के लोग प्रशासनिक अधिकारियों से कवरेज कराने को कहते रहे, लेकिन वह टरकाते रहे। 

शहर में चारों और घूम रहे हैं युवा      
मुजफ्फरनगर। शरीर पर ट्रैक सूट और कमर पर लदा पिट्ठू बैग। मंगलवार शाम से शहर में इस तरह के पहनावे के हजारों युवा शहर में घूमते नजर आ रहे हैं। रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड, प्रकाश चौक, महावीर चौक, खाली मार्केट, निर्माणाधीन मकान, दुकानों के बाहर के टीन शेड के नीचे आदि जगहों पर शहर में युवा ही युवा नजर आ रहे हैं।


देश के लिए कुछ करने का जज्बा लिए हजारों युवा अगले दस दिन तक शहर में सेना द्वारा लिए जाने वाले शरीरिक टेस्ट से गुजरेंगे। सात जनपदों के युवाओं को इस दौरान अपने शरीर का बल सेना को दिखाना होगा, तभी उन्हें सेना में जाने का मौका मिल पाएगा। सभी शारीरिक परीक्षण के बाद जनवरी में मेरठ में एक लिखित परीक्षा होने के बाद वह पूरी तरह से सेना के हो जाएंगे।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed