फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sardar Patel was a strong India

सुदृढ़ भारत के निर्माता थे सरदार पटेल

Sun, 01 Nov 2015 01:13 AM IST
मुजफ्फरनगर/ ब्यूरो/ अमर उजाला
मुजफ्फरनगर/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 01 Nov 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
Sardar Patel was a strong India
मुजफ्फरनगर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शिक्षण संस्थाओं में हुए कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने लौह पुरुष की देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और सुदृढ़ भारत के निर्माण को याद किया। ।
विज्ञापन


नई मंडी के भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पटेल को राष्ट्र निर्माता बताया। इसमें आचार्य महेंद्र सिंह सैनी, बीना शर्मा, प्रधानाचार्या सुनीता गौड़ ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। राजेंद्र त्यागी, नरेंद्र कुमार, योगेश कुमार, बिंदु टंडन, दीपा वर्मा, पंकज वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन


दक्षिणी कृष्णा पुरी स्थित एमडी जूनियर हाई स्कूल में यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर बच्चों ने भावपूर्ण स्मरण किया। आचार्य गुरु दत्त आर्य ने कहा पटेल का चरित्र और आचरण अतुल्यनीय है। आर्य ने विद्यार्थियों को वैदिक साहित्य भेंट किया। प्रधानाचार्य अनिल आर्य, इंदु धीमान, दीक्षा, शीतल, सुरुचि, प्रीति त्यागी, श्वेता सिंह, ममता आदि ने पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य भूदेव सिंह ने छात्र-छात्राओं से पटेल के अनुशासन, देश भक्ति आदि गुणों को व्यवहारिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। आचार्य अर्जुन सिंह, महेश कुमार, कुंवरपाल सिंह, दिनेश शर्मा, देवेंद्र वर्मा, राजीव, रमेश चंद, पंकज, तेजपाल सिंह आदि ने विचार रखे।

उधर, तितावी के दीवान सिंह इंटर कॉलेज में सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव जयंती पर बच्चों ने देश भक्ति गीत सुनाए।

उधर, मोरना में जीडी पब्लिक स्कूल में हुई पोस्टर प्रतियोगिता में  शिवानी को प्रथम स्थान मिला। मुख्य अतिथि रहे लक्ष्मी नारायण मुनीम ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने शानदार आकृति बनाई। कला के रंगों से सजाईं।


निर्णायक मंडल ने क्षेत्र के दरियाबाद गांव निवासी छात्रा शिवानी को प्रथम स्थान दिया। अनुराग सैनी दूसरे स्थान पर रही। रजत कुमार सैनी को तीसरा स्थान दिया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed