फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   sard hawaon ne badhayi thithuran

तेज हवाओं और बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन

Sun, 08 Jan 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
sard hawaon ne badhayi thithuran
बारिश से बचने के लिए पाइप का सहारा। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में शनिवार को दिनभर रुक रुककर बारिश होती रही। तेज ठंडी हवाओं से लोग ठिठुरने को मजबूर हो गए हैं। दिन में सूरज नहीं निकला और आकाश में बादल छाए रहे। बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। इस बारिश को गेहूं की फसल के लिए लाभकारी बताया जा रहा है।       
विज्ञापन

 

शुक्रवार देर रात से शुरू हुई बारिश शनिवार सुबह तक लगातार होती रही। शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे और बीचबीच में बूंदाबांदी होती रही। आकाश में बादलों के छाने और बारिश के होने से मौसम पूरी तरह ठंडा बना रहा। तेज ठंडी हवाओं ने तो लोगों को कंपा कर रख दिया। दिनभर ठंड का मौसम बने रहने से आम लोगों के काम काज भी प्रभावित हुए। बाजारों में ठंड का असर सीधा देखने को मिला।

विज्ञापन

 

ठंड के चलते बाजारों में रौनक नहीं रही। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर भी यात्री कम संख्या में ही नजर आए। सर्दी के मौसम की इस पहली बारिश को गेहूं की फसल के लिए अत्यंत लाभकारी बताया जा रहा है। उधर, जिला कृषि अधिकारी रामजतन मिश्रा ने बताया कि यह बारिश गेहूं की फसल के लिए वरदान है। जितनी अधिक ठंड होगी गेहूं की फसल उतनी ही अच्छी होगी। अन्य फसलों में भी इस बारिश से लाभ ही होगा। गन्ने की कटाई प्रभावित जरूर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं चरथावल में शनिवार को हुई बारिश ने ठंड में इजाफा कर दिया है। वहीं, गेहूं की फसल के लिए बारिश बेहद मुफीद मानी जा रही है। कस्बे के अलावा देहातों में बारिश से किसानों के चेहरों पर मुस्कान आ गई। किसान असलम त्यागी, रामभूल सिंह पुंडीर, देवदत्त, कुक्कू त्यागी, दीपचंद का कहना है कि पाला बढ़ने से गेहूं की फसल पैदावार में इजाफा होगा। किसानों का कहना है कि ईख की फसल की बढ़वार भी बेहतर होगी। झमाझम बरसात से खेतों में खड़ी गेहूं, ईंख और अन्य फसलों की गंदगी और कीट-पतंगों का सफाया हो गया। वहीं, जनवरी के पहले सप्ताह में हुई बारिश से ठंड में अचानक इजाफा होने से बुजुर्ग और अस्थमा के रोगियों के लिए परेशानी बढ़ना लाजिमी है। पूरे दिन रुक रुककर बारिश के चलते कड़कड़ाती ठंड में लोगों को गर्म कपड़ों अथवा अलाव का सहारा लेना पड़ा।       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed