फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Saraf's death case deepens due to toxic substance

Muzaffarnagar News: विषाक्त पदार्थ से सराफ की मौत का मामला गहराया

Tue, 06 Dec 2022 05:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Saraf's death case deepens due to toxic substance
पत्नी ने पांच व्यापारियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया
विज्ञापन

इसके विरोध में व्यापारियों ने भी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सराफ अर्जुन के विषाक्त पदार्थ खाने का मामला गहराने लगा हैं। सराफ की पत्नी ने पांच व्यापारियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कराया है। इसके विरोध में दर्जनों व्यापारियों ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की।
थाना सिविल लाइन की साकेत कॉलोनी निवासी अर्जुन की रविवार को विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई थी। उसकी पत्नी मंजू ने विशाल वर्मा और व्यापारी राजा वर्मा, राजू जैन, राजू वर्मा व भोला शंकर वर्मा के खिलाफ अर्जुन को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पाकर व्यापारियों में रोष बन गया। सोमवार को कृष्ण गोपाल मित्तल, राकेश त्यागी, पवन वर्मा के साथ दर्जनों व्यापारी शहर कोतवाली पहुंचे। प्रार्थना पत्र देकर बताया कि विशाल वर्मा से अर्जुन ने साढे़ पांच सौ ग्राम जेवर लेकर दो तीन दिन में भुगतान देने का वादा किया था। बाद में तकादा करने पर धमकाते हुए जेवर और कोई पैसा बकाया नहीं होना कहा था।
विज्ञापन

इस मामले में विशाल वर्मा की ओर सिविल लाइन थाने में तहरीर देने पर दोनों पक्ष और काफी व्यापारी पहुंचे थे। वहां पर अर्जुन ने जेवर अपने पत्नी मंजू और मित्र कासिफ जमाल के पास होना बताते हुए रविवार को जेवर देने की बात कही थी। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि अर्जुन पहले भी कई व्यापारियों से धोखाधड़ी कर मोटी रकम एेंठ चुका है। पूरे मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएं। व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल ने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने उनके प्रार्थना पत्र को थाना सिविल लाइन पुलिस को भेज कर निष्पक्ष कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed