फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sapta, Baba and Shafiq absconded in jail, STF took information

Muzaffarnagar News: जेल में सपाटा, बाबा और शफीक फरार, एसटीएफ ने ली जानकारी

Mon, 19 Jun 2023 06:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 19 Jun 2023 06:22 PM IST
विज्ञापन
Sapta, Baba and Shafiq absconded in jail, STF took information
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। देहरादून के डोईवाला में कैबिनेट मंत्री के चचेरे भाई के घर 2022 में मुजफ्फरनगर और सरधना के बदमाशों ने डकैती डाली थी। महमूदनगर निवासी 25 हजार का इनामी शफीक और सरधना निवासी दो लाख का इनामी प्रवेज बाबा अभी फरार चल रहे हैं, जबकि उनका साथी दो लाख का इनामी सरधना निवासी नफीस सपाटा मुजफ्फरनगर में वर्ष 2012 में डकैती के मामले में वारंट होने पर सरेंडर कर जेल चला गया।

उत्तराखंड के डोईवाला में केबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के चचेरे भाई शीशपाल के घर 30 अक्तूबर 2022 को डकैती डाली थी। उस समय किसी भी बदमाश को न पहचानने के कारण अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया गया था। लेकिन बाद में एसटीएफ ने बदमाशों के गिरोह की पहचान की तो सभी बदमाश मुजफ्फरनगर और मेरठ के गांव सरधना निवासी निकले। एसटीएफ देहरादून ने शहर कोतवाली के मोहल्ला खालापार निवासी वसीम काला, नावेद, मेहरबान बावला और उनके शहर के मिललाना रोड पर रहने वाले रियाज को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

मेरठ के गांव सरधना निवासी इस्लामाबाद निवासी नफीस उर्फ सपाटा, मुजफ्फरनगर के महमूदनगर निवासी सफीक और मेरठ के समर गार्डन निवासी प्रवेज बाबा फरार चल रहे हैं। सपाटा व प्रवेज बाबा पर दो लाख, सफीक पर 25 हजार का इनाम उत्तराखंड पुलिस ने घोषित किया हैं। सपाटा मुजफ्फरनगर की डकैती के मामले में वारंट होने पर कोर्ट में हाजिर होकर जेल चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सपाटा व आरिफ ने किया था वारंट होने पर सरेंडर

22 मई 2012 को शहर कोतवाली के योगेंद्रपुरी निवासी व्यापारी मुनीर आलम के घर डकैती डाली थी। बदमाशों ने लाइसेंसी रिवाल्वर, नकदी और जेवर लूटे थे। इस मामले में खालापार निवासी पप्पू भांजा, नफीस उर्फ सपाटा व आरिफ सहित कुल 11 बदमाश प्रकाश में आए थे। पांच नवंबर 2012 को नफीस सपाटा ने कोर्ट में सरेंडर किया था। आरिफ पकड़ा गया था। सभी आरोपी जेल भेजे गए थे। जमानत पर आने के आरिफ और नफीस कोर्ट में तारीख पर नहीं पहुंचे थे। जिस कारण कोर्ट से दोनों के वारंट जारी हो गए थे।


- एसटीएफ ने ली जानकारी

सूत्रों के अनुसार, एसटीएफ देहरादून ने नफीस सपाटा के सरेंडर करने के बारे में स्थानीय पुलिस से जानकारी ली है। क्योंकि नफीस पर डोईवाला डकैती में दो लाख का इनाम घोषित था और उसे एसटीएफ काफी समय से तलाश रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed