{"_id":"5e177b168ebc3e87f54a41a3","slug":"sankranti-and-vasant-panchami-will-be-special-for-kiteboarders-muzaffarnagar-news-mrt462989069","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंगबाजों के लिए खास होगी संक्रांति और वसंत पंचमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतंगबाजों के लिए खास होगी संक्रांति और वसंत पंचमी
विज्ञापन
शहर के नुमायश कैंप में पतंग खरीदते बच्चे।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतंगबाजों के लिए खास होगी संक्रांति और वसंत पंचमी
मुजफ्फरनगर। मकर संक्रांति और वसंत पंचमी का दिन पतंगबाजों के लिए खास होगा। इन दोनों त्योहारों पर आसमान में खूब पेंच लड़ेंगे और कटकर गिरने वाली पतंगों को लूटने की होड़ मचेगी। त्योहारी सीजन का लाभ उठाने के लिए पतंग विक्रेताओं की भी पूरी तैयारी है। सामान्य पतंगों के साथ ही डिजाइनर पतंगों और मांझे की डिमांड भेजी गईं हैं।
14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इसके बाद 30 जनवरी को वसंत पंचमी है। दोनों त्योहारों पर लोग खूब पतंगबाजी करते हैं। वसंत पंचमी पर तो कई मोहल्लों में युवा सामूहिक रूप से पतंग उड़ाते हैं। नुमाइश कैंप और गांधी कॉलोनी में इन दोनों त्योहारों पर खूब पतंगबाजी होती है। लोग जमकर पतंग और मांझा खरीदते हैं। इसलिए विक्रेता भी पहले से तैयारी कर लेते हैं। खालापार में पतंग के थोक विक्रेता मुजम्मिल बताते हैं कि पतंगों का स्टॉक आना शुरू हो गया है। मकर संक्रांति और वसंत पंचमी के लिए डिजाइनर पतंगों और मांझे के लिए आर्डर दिए गए हैं। जल्द ही इनकी सप्लाई मिल जाएगी।
कैटरीना और ड्रैगन पतंग भी होंगी बाजार में
पतंग एवं मांझा बनाने का सबसे ज्यादा काम रामपुर और बरेली में होता है। वहां से मुजफ्फरनगर में भी पतंगों की सप्लाई होती है। विक्रेता बताते हैं कि थोक विक्रेता कुछ पतंगों के नाम हीरो-हिरोइन के नाम पर रख देते हैं। कैटरीना, करीना और करिश्मा जैसी अभिनेत्रियों के नामों को खूब पसंद किया जाता है। ड्रैगन के आकार की पतंग भी पसंद की जाती हैं।
विज्ञापन
चाइनीज मांझे की नहीं करते बिक्री
स्थानीय दुकानदार चाइनीज मांझे की बिक्री नहीं करते। मुजम्मिल ने बताया कि बीते करीब तीन साल से चाइनीज मांझा नहीं बेचा। मोतीमहल क्षेत्र में पतंग की कई दुकानें हैं। विक्रेता सलमान बताते हैं कि चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध है। यह मांझा खतरनाक होता है। अक्सर इसके इस्तेमाल से हादसे होते हैं। इसलिए वे सादा मांझा ही बेचते हैं।
चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध
- चाइनीज मांझे की बिक्री पर पूर्णतया प्रतिबंध है। एसडीएम, सीओ और थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्र में भ्रमण कर दुकानों पर इसका निरीक्षण करने के लिए कहा गया है।
- अमित सिंह
-एडीएम प्रशासन

शहर के खालापार में पतंग की दुकान पर खरीदारी करते बच्चे।- फोटो : MUZAFFARNAGAR