{"_id":"5dbf1d718ebc3e01506f0d45","slug":"sanjeevani-masks-are-being-made-in-poisonous-air-muzaffarnagar-news-mrt4517505133","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीली हवा में ‘संजीवनी’ बन रहे मास्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीली हवा में ‘संजीवनी’ बन रहे मास्क
विज्ञापन
नगर में फैले प्रदूषण से बचाव के लिए मास्क खरीदते लोग।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
जहरीली हवा में ‘संजीवनी’ बन रहे मास्क
मुजफ्फरनगर। फील्ड का जॉब है। दिन भर यहां से वहां मोटरसाइकिल से जाना होता है। कई दिनों से सांस लेने में दिक्कत और खांसी हो रही है। चिकित्सक ने घर से बाहर रहने पर मास्क लगाने की सलाह दी है...। यह कहते हुए पेशे से बीमा एजेंट पवन कुमार बड़े से बॉक्स से अपनी पसंद का मास्क तलाशने लगते हैं। न केवल पवन बल्कि कई अन्य लोग जिला परिषद मार्केट में मेडिकल स्टोर्स से मास्क खरीदते नजर आए।
दिवाली के बाद से बढ़ते प्रदूषण के कारण मास्क की डिमांड बढ़ गई है। कुछ लोग इसमें भी फैशन तलाश रहे हैं, जबकि कुछ फिल्टर क्वालिटी पर फोकस कर रहे हैं। जिला परिषद मार्केट में चीप मेडिकल पर कई लोग मास्क खरीदने के लिए उनके बारे में जानकारी करते मिले। स्टोर पर मौजूद सलिल बताते हैं कि मास्क दो तरह के हैं। एक तो साधारण और दूसरा फिल्टर। साधारण मास्क केवल धूल के मोटे कणों को रोक सकता है, जबकि फिल्टर मास्क में बारीक कण भी रुक जाते हैं। श्री शिव दुर्गा मेडिकल के संचालक रामकुमार बताते हैं कि इस समय जो प्रदूषण फैल रहा है इसमें सबसे बेहतर एन95-3एम मास्क काम करता है। इसमें लगी चिप प्रदूषण के महीन कणों को भी सांस के साथ अंदर नहीं जाने देती। इस मौसम में साधारण मास्क लगाने का कोई फायदा नहीं है। चेतन मेडिकल के संचालक प्रवीण जैन उर्फ चीनू बताते हैं कि उनके पास साधारण मास्क उपलब्ध हैं। कोई मांग करता है तो फिल्टर मास्क भी मंगाकर दे देते हैं। सबसे ज्यादा काले रंग के मास्क की मांग है। कुछ लोग सर्जिकल मास्क भी खरीदकर ले जा रहे हैं, लेकिन ये ज्यादा कारगर नहीं हैं। वह बताते हैं कि इन दिनों प्रदूषित वातावरण के कारण मास्क की मांग काफी ज्यादा है। सामान्य दिनों में तो इनकी बिक्री लगभग बंद ही रहती है।
सांस लेने में परेशानी हो तो बदल दें मास्क
प्रदूषित क्षेत्र में सही मास्क का चयन करना जरूरी होता है। सिंगल कोटिंग मास्क का बहुत ज्यादा असर नहीं होता है। यदि सिंगल कोट के मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं तो कम से कम दो मास्क पहनें। इन दिनों जिस तरह का प्रदूषण है, उसमें डबल मास्क भी काम नहीं करेंगे। मेडिकल स्टोर संचालक बताते हैं कि इस तरह के वातावरण में क्लीनिंग मास्क सबसे बेहतर हैं। एन-95 मास्क एयर प्यूरीफाई करने में कारगर हैं। इन में 3एम मास्क काफी अच्छे होते हैं। मेडिकल स्टोर संचालक रामकुमार बताते हैं कि फिल्टर मास्क को भीगने से बचाना चाहिए। लंबे समय तक चल जाते हैं, लेकिन जब इनमें सांस लेने में परेशानी होने लगे तो बदल देना चाहिए।
विज्ञापन
150 रुपये में फिल्टर मास्क
मुजफ्फरनगर। फिल्टर मास्क की कीमत लगभग 150 रुपये हैं, जबकि साधारण मास्क 40 रुपये में भी मिल रहे हैं। मास्क गुलाबी, बैंगनी, काले, नीले, सफेद, छींटदार कपड़े में उपलब्ध हैं। लड़कियां एवं महिलाएं गुलाबी रंग के मास्क पसंद कर रही हैं।