फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sanjeev Jeeva's fellow member Peter broke the bail and appeared in the court

संजीव जीवा का साथी सभासद पीटर जमानत तुडवाकर कोर्ट में पेश

Sat, 11 Jun 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sanjeev Jeeva's fellow member Peter broke the bail and appeared in the court
कोर्ट में सरेंडर करता सभासद पीटर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। गैंगेस्टर संजीव जीवा का साथी सभासद प्रवीण पीटर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अतुल कुमार के साथ मारपीट के मामले में जमानत तुड़वा कर कोर्ट में हाजिर हो गया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में नगर पालिका के सभासद प्रवीण पीटर ने नगर पालिका के स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अतुल कुमार के साथ मारपीट की थी। आरोप था कि जाति सूचना शब्दों से अपमानित भी किया था। इस मामले में उनके खिलाफ एससीएसटी एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। जिस कारण प्रवीण पीटर को जेल जाना पड़ा था। तीन माह में वह जेल में रहने के बाद दो माह पहले जमानत पर बाहर आया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को वह इस मामले में अपने जमानती जितेंद्र से जमानत तुड़वा कर एडीजे-4 की कोर्ट में पेश हो गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। उधर, प्रवीण पीटर व उसके बेटे शैंकी, गैंगेस्टर संजीव जीवा व उसकी पत्नी पायल माहेश्वरी सहित नौ लोगों के खिलाफ 21 मई को नई मंडी कोतवाली में रंगदारी, हत्या का प्रयास, प्लाट हड़पने सहित कई गंभीर धाराओं में नई मंडी क्षेेत्र के व्यापारी मनीष गुप्ता ने मुकदमा दर्ज कराया हुआ है। पुलिस ने शैंकी को दो दिन पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पायल माहेश्वरी सहित पांच लोगों की अग्रिम जमानत अर्जी सेशन कोर्ट से खारिज हो चुकी है। पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश अभियान चलाया था। पुलिस के दबाव में प्रवीण पीटर अपने जमानती जितेंद्र से जमानत तुड़वा कर एडीजे-4 की अदालत में पेश हो गया। उसे जेल भेजा गया है। सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव ने बताया कि नई मंडी कोतवाली में दर्ज मुकदमे में प्रवीण पीटर को कोर्ट में तलब कराया जाएगा। उसे रिमांड पर लाकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed