{"_id":"62a2347accba1c61726c5f7b","slug":"sanjeev-jeeva-gang-member-shanky-arrested-muzaffarnagar-news-mrt5922335125","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजीव जीवा गैंग का सदस्य शैंकी मित्तल गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजीव जीवा गैंग का सदस्य शैंकी मित्तल गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे संजीव जीवा गैंग के सदस्य और सभासद प्रवीण पीटर के बेटे शैंकी को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत से आरोपी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है।
शहर के नई मंडी क्षेत्र के संजय मार्ग पटेल नगर निवासी मनीष गुप्ता ने 21 मई को मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा, उसकी पत्नी पायल, शैंकी मित्तल, सभासद प्रवीण मित्तल उर्फ पीटर, सचिन अग्रवाल, अमित गोयल, अमित माहेश्वरी, शुभम बंसल और अनुराधा माहेश्वरी ने उसके साथ धोखाधड़ी कर डेयरी और प्लाट पर अवैध कब्जा कर लिया था।
इसके साथ ही उसे बंधक बनाकर उससे नगदी लूट ली थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी शैंकी और पायल ने अदालत में अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की, जिन्हें खारिज कर दिया गया था। सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने बताया कि वांछित चल रहे पंचमुखी निवासी शैंकी मित्तल पुत्र प्रवीण मित्तल उर्फ पीटर को माल रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।