फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sanjeev Baliyan says she won't get chance on BSP chief Mayawati statement to make western UP a separate state

UP: केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान का मायावती पर पलटवार, बोले-'अलग राज्य बनाने की सोच अच्छी पर मौका न मिलेगा'

Mon, 15 Apr 2024 10:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 15 Apr 2024 10:47 AM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती के सत्ता में आने पर पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने की बात पर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि सोच अच्छी है लेकिन उन्हें मौका नहीं मिलेग।

विज्ञापन
Sanjeev Baliyan says she won't get chance on BSP chief Mayawati statement to make western UP a separate state
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान व बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने बसपा सुप्रीमो मायावती के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि उन्हें मौका नहीं मिलेगा। बता दें कि सहारनपुर में रैली के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा था कि यदि बीएसपी सत्ता में आती है तो पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। 

विज्ञापन


जनता ने पीएम को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है: बालियान
केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने की बात अच्छी है लेकिन उन्हें मौका नहीं मिलेगा। जनता ने पीएम मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। विपक्षी उम्मीदवार भी यही कहेंगे जब से पीएम मोदी ने सत्ता संभाली है, प्रो इनकंबेंसी है और हम अपने किए गए काम के आधार पर लोगों के पास जा रहे हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र में प्रचार के दौरान ये साफ नजर आ रहा है कि शहर हो या देहात हर जगह 2014 जैसा माहौल है।
 

चुनाव प्रचार में जुटे दिग्ग्ज, आज खतौली में नायब सैनी की रैली तो बघरा पहुंचे अखिलेश
लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के नेताओं की नजर मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर है। ऐसे में पिछले कई दिनों से राजनीतिक दलों के दिग्गजों का आना-जाना लग रहा है। इसी कड़ी में आज दो जगहों पर अलग-अलग पार्टियों के नेता मुजफ्फरनगर में पहुंचे। 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी आज खतौली के जीटी रोड स्थित आर्यन वेंकट हॉल में दोपहर जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इसके अलावा बघरा के कल्याणकारी इंटर कॉलेज के मैदान पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित किया। 

बता दें कि हरियाणा के सीएम नायब सैनी भाजपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान और पूर्व सीएम अखिलेश यादव सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed