फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sanitization started in Sisauli

सिसौली में शुरू किया गया सैनिटाइजेशन

Mon, 13 Apr 2020 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Sanitization started in Sisauli
मीरापुर में मुख्य मार्ग को सै​नटाइज करते नगर पंचायत के कर्मचारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सिसौली में शुरू किया गया सैनिटाइजेशन
विज्ञापन

सिसौली। कोरोना संक्रमित महिला के पाए जाने के बाद कस्बे को सील किए जाने के बाद सोमवार को भी कस्बे के गली-मोहल्लों को सैनिटाइज किया गया। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रहीं हैं।

कस्बा सिसौली निवासी महिला नोएडा के एक हॉस्पिटल में हुए ऑपरेशन के दौरान की गई जांच में कोरोना संक्रमित पाई गई थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन ने सिसौली को पूरी तरह सील करते हुए गली-मोहल्लों में बेरिकेडिंग कर दी थी। इसके साथ ही सभी दुकानों को बंद कराकर जरूरी सामान की घर-घर होम डिलीवरी शुरू करा दी गई थी। सोमवार को भी कस्बा पूरी तरह से सील रहा। पुलिस ने लोगों को घरों में ही रहने के निर्देश देते हुए कस्बे में नगर पंचायत की सहायता से सैनिटाइजेशन कराया। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीमों को भी घर-घर भेजते हुए लोगों की स्वास्थ्य जांच कराई गई। वहीं, खेतों में पककर तैयार हो चुके गेहूं की फसल काटने के लिए क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा किसानों के पास बनाए गए। इन पास को प्रशासन द्वारा किसानों के घरों में पहुंचाया गया। एसओ वीरेंद्र कसाना ने बताया कि गेहूं काटने के लिए दिए गए पास पर एक किसान पांच मजदूरों को ले जा सकता है, लेकिन खेत पर काम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed