फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sanitation workers gheraoed the chairperson's residence

Muzaffarnagar News: सफाई कर्मियों ने किया चेयरपर्सन के आवास का घेराव

Sun, 20 Oct 2024 10:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers gheraoed the chairperson's residence
मुजफ्फरनगर। त्योहारी सीजन में वेतन रुक जाने से परेशान सफाई कर्मचारियों ने नगरपालिका चेयरपर्सन आवास का घेराव किया। कर्मचारियों ने कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन कर चेयरपर्सन से वेतन दिलाए जाने की मांग की। कंपनी अधिकारियों को बुलाकर चेयरपर्सन ने वार्ता की। इसके बाद सहमती बनी कि दो दिन में वेतन दिया जाए। आश्वासन मिलने पर सफाई कर्मचारी अपने वाहन लेकर काम पर लौट गए। इस दौरान करीब दो घंटे शहर का सफाई कार्य प्रभावित रहा।
विज्ञापन


नगर पालिका ने शहरी क्षेत्र में प्राइमरी और सेकेंड्री प्वाइंट से कूड़ा निस्तारण के लिए निजी क्षेत्र की कंपनी एमआईटूसी से अनुबंध किया है। कंपनी के साथ प्राइमरी कूड़ा कलेक्शन के लिए कार्य कर रहे टिपर वाहन के चालकों, सुपरवाइजरों और सफाई कर्मचारियों ने रविवार सुबह काम बंद कर हड़ताल कर दी।
विज्ञापन

गारबेज टिपर वाहनों को लेकर कर्मचारी सवेरे ही नई मंडी पटेलनगर स्थित पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर पहुंचे। उन्होंने वाहनों को वहीं पर खड़ा कर प्रदर्शन किया। समस्या रखते हुए बताया कि उनको कंपनी से कई माह से वेतन नहीं दिया जा रहा। जबकि त्योहारी सीजन होने के कारण वे आर्थिक संकट में घिरे हुए हैं। चेतावनी दी कि यदि वेतन नहीं दिया गया तो वह काम बंद हड़ताल कर देंगे। इस मामले में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कंपनी अधिकारियों से वार्ता की। उन्हें तत्काल समाधान के लिए कहा गया। सहमति बनी कि दो दिनों में लंबित वेतन जारी कर दिया जायेगा। इसके पश्चात कर्मचारी अपने वाहन लेकर काम पर चले गए और करीब दो घंटे के विलंब से आठ बजे सफाई कार्य प्रारंभ करा दिया गया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि कर्मचारियों के हित के साथ पालिका समझौता नहीं करेगी। कर्मचारियों को वेतन तत्काल जारी करने के लिए कंपनी के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। यदि दो दिन में वेतन जारी नहीं किया गया तो कंपनी के खिलाफ एक्शन लेने से हम पीछे नहीं हटेंगे। एमआईटूसी कंपनी के परियोजना प्रबंधक पुष्पराज सिंह ने बताया कि सितंबर माह का वेतन लंबित चल रहा है। इसमें सेकेंड्री जोन के कर्मचारियों को 16 अक्तूबर को वेतन जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed