फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sanitation workers gave a memorandum of 13 demands to the EO

Muzaffarnagar News: सफाई कर्मियों ने ईओ को दिया 13 मांगों का ज्ञापन

Sat, 21 Jun 2025 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers gave a memorandum of 13 demands to the EO
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ की शाखा बुढ़ाना के तत्वावधान में शुक्रवार को दर्जनों सफाई कर्मचारी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी आलोक रंजन से मिले। इसके बाद कर्मचारियों ने अपनी 13 मांगों का ज्ञापन अधिशासी अधिकारी को दिया।
ज्ञापन में वेतन विसंगतियों को दूर करने, संविदा कर्मचारियों को नियमित करने, सातवां वेतनमान लागू करने, साप्ताहिक अवकाश, मेडिकल सुविधा, समान कार्य समान वेतन आदि की मांग की।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी सभी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वह काम बंद कर हड़ताल करेंगे। ईओ ने कर्मचारियों को बताया कि उनका ज्ञापन उचित माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेज दिया जाएगा। इस मौके पर राजू, संदीप, मोहन, बबलू, पप्पू, पवन, जितेंद्र, दीपक, जयवीर और मोहन आदि सफाईकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed