{"_id":"5e9499f68ebc3e6fd63f54b8","slug":"sanitary-workers-will-work-in-safety-dress-muzaffarnagar-news-mrt4776247106","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारी सेफ्टी ड्रेस में करेंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारी सेफ्टी ड्रेस में करेंगे काम
विज्ञापन

खतौली। नगर पालिका ने भी अपने सफाई कर्मचारियों के लिए यूनिफार्म तैयार करा ली है। कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे संक्रमण को ध्यान में रखते हुए नगर की साफ-सफाई, कूड़ा उठाने का काम करने वाले कर्मचारियों को परेशानी न हो इसलिए यह कदम उठाया गया है। नगर पालिका ईओ जेपी यादव ने बताया कि 152 पीपीई यूनिफार्म बनवाकर मंगाई गई हैं, जहां पर भी कोरोना वायरस के मरीज मिले हैं वहां पर सुरक्षा की दृष्टि से यह यूनिफार्म पहनकर ही कार्य किया जाएगा।
जिला कारागार पर भी लगा सैनिटाइजर चैंबर
मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस पर विजय पाने के लिए जिला कारागार पर भी सैनिटाइजर चैंबर लगाया गया है। जेल में आने वाले सभी लोगों, बंदियों, कर्मचारियों, अधिकारियों को चैंबर से सैनिटाइज होकर निकलना होगा। ऐसे नहीं करने वालों को अंदर एंट्री नहीं दी जाएगी। जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने बताया कि बंदियों को कोरोना वायरस से हर तरह से सचेत किया गया है। उन्हें अलग से साबुन दिए गए हैं। सोशल डिस्टेंस का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। पूरे जिला कारागार को सैनिटाइज कराया गया है। उन्होंने बताया कि जब तक लॉकडाउन रहेगा, तब तक बंदियों से मुलाकात पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी।