{"_id":"5a91a96b4f1c1bd34b8baa3c","slug":"samples-of-milk-mawa-sweets-stirred","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध-मावा, मिठाइयों के नमूने भरे, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध-मावा, मिठाइयों के नमूने भरे, हड़कंप
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
raid
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। होली पर्व के मद्देनजर खाद्य विभाग सक्रिय हो गया है। शनिवार को शहर और देहात में ताबड़तोड़ छापामारी की गई। कई स्थानों ने दूध, मावा के सैंपल भरे गए। इससे दूध कारोबारियों में अफरातफरी मच गई। इसके अलावा शहर में कई मुख्य स्वीट्स की दुकानों पर छापामारी कर सैंपल भरे गए हैं। अफसरों ने सभी नमूनों को सील कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
शनिवार को खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बुढ़ाना रोड, शामली रोड के साथ मंसूरपुर क्षेत्र में दूध-मावा का कारोबार करने वालों की धरपकड़ के लिए चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने कार्रवाई करते हुए सैदपुर के प्रतीश कुमार, बघरा के अंकित से मिश्रित दूध के नमूने भरकर जांच की।
इसके बाद भनेड़-जट के बाबू से दूध, नया गांव मीरापुर के नीरज त्यागी से दूध-मावा के सैंपल लेकर जांच-पड़ताल की है। वहीं, मंसूरपुर क्षेत्र में एक गाड़ी को रोक कर जांच की गई। गाड़ी में रिफाइंड से बने खोया और मावा मिला है। पूछताछ में चालकों ने बताया कि यह सभी मावा, खोया शहर की मंडी में आढ़तियों को सप्लाई होता है।
विज्ञापन
टीम ने मनफौड़ा के सिमरु, सोहजनी के सुबोध, तिलौरा के दीपक और मनफौड़ा के कपिल से खोया, मावा के सैंपल अर्जित किए हैं। इसके बाद टीम ने शहर में प्रकाश चौक पर ऋषि स्वीट्स का निरीक्षण किया। यहां से लड्डू, मिठाई और खालापार की पूजा स्वीट्स से लड्डू के सैंपल लिए हैं। अंसारी रोड की सिद्धबलि स्वीट्स का निरीक्षण कर लड्डू और बतीसा के नमूने लिए हैं। इन सभी नमूनों को प्रयोगशाला भेजे गया है। कार्रवाई के दौरान डीओ विनीत कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार, अनिल कुमार, राकेश कुमार, मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।