{"_id":"60c1082a8ebc3e8758066324","slug":"sample-taken-12-days-after-the-death-of-the-patient-muzaffarnagar-news-mrt541950015","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज की मौत के 13 दिन बाद लिया सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज की मौत के 13 दिन बाद लिया सैंपल
विज्ञापन
मरीज की मौत के 12 दिन बाद कहां से लिया सैंपल
मुजफ्फरनगर। महिला मरीज की मौत के 12 दिन बाद कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लेने व एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आने का मेसेज परिजनों के मोबाइल पर आया। इसके बाद वह मृत्यु प्रमाण पत्र लेकर स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के पास पहुंचे। उन्होंने हंगामा किया। सीएमओ ने मामले जांच शुरू करा दी है।
यह मामला जिला पंचायत के प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र शर्मा की पत्नी कुसुम शर्मा की मृत्यु से संबंधित है। नरेंद्र शर्मा ने बताया कि 26 अप्रैल को उनकी पत्नी कुसुम शर्मा को तबीयत खराब होने पर जिला चिकित्यालय में भर्ती कराया गया था। 27 अप्रैल को कुसुम शर्मा का एंटीजन और आरटीपीसीआर के लिए सैंपल लिया गया। चिकित्सकों ने उन्हें एंटीजन की रिपोर्ट भी नहीं दी। सही उपचार नहीं होने के कारण 28 अप्रैल को शाम छह बजे अस्पताल से रिलीज करा लिया। देहरादून ले जाते समय रास्ते में उनका निधन हो गया। दोनों रिपोर्ट उन्हें नहीं दी गई। 16 मई को उनके मोबाइल पर एक मेसेज आया कि उनकी पत्नी की कोरोना की एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस मेसेज में बताया गया कि कुसुम का सैंपल 10 मई में लिया गया और इसी दिन रिपोर्ट आ गई। गत सात जून को अस्पताल में मृत्यु प्रमाण पत्र दिखाया गया तो बताया गया कि 40 दिन बाद रिपोर्ट आने की बात कही साथ ही बताया कि 27 अप्रैल को सैंपल लिया गया और इसी दिन रिपोर्ट आ गई था। नरेंद्र शर्मा ने बताया कि आरटीपीसीआर की रिपोर्ट आज तक नहीं आई है। उन्होंने इस संबंध में सीएमओ को पत्र लिखा है। सीएमओ डॉ एमएस फौजदार का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।