फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   samagam

पनियाली गुरूद्वारा साहिब में वार्षिक समागम 25 से

Fri, 21 Feb 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
samagam
पनियाली गुरुद्वारा साहिब में वार्षिक समागम 25 से
विज्ञापन

देवबंद। पनियाली स्थित गुरुद्वारा श्री हरगोविंद साहिब पातशाही में सालाना समागम एवं 108 संत अकाल पुरख सिंह जी की 50वीं बरसी के उपलक्ष्य में चार दिवसीय कार्यक्रम 25 फरवरी से शुरू किए जाएंगे। 28 को महान कीर्तन दरबार के उपरांत नगर कीर्तन निकाला जाएगा।

गुरुद्वारा साहिब की सेवा संभाल रहे बाबा रणजीत सिंह ने बताया कि जिस स्थान पर गुरुद्वारा श्री हरगोविंद साहिब विराजमान है वहां पर छठे पातशाह साहिब श्री गुरु हरगोविंद जी सन 1680 फाल्गुन मास में नानकमता जाते समय ठहरे थे। साल 1914 में इस स्थान पर गुरुद्वारा साहिब का निर्माण किया गया था। साल 1917 से हर साल सालाना समागम आयोजित किया जाता है। इस बार गुरुद्वारा साहिब में 25 को संतों के स्थान पर जबकि 26 को दरबार साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब होंगे। 27 को निशान साहिब के चोले की सेवा व रात्रि में महान रैन सबाई कीर्तन दरबार का आयोजन होगा। जबकि 28 फरवरी को दिन व रात कीर्तन दरबार आयोजित किया जाएगा। जिसमें सुरिंद्र सिंह मनी (अमृतसर), जसप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह (हजूरी रागी श्री फतेहगढ साहिब), जरनैल सिंह महक (देहरादून), हरजिंदर सिंह अनभोल (गंगोह), ज्ञानी ब्रिजपाल सिंह (इंचार्ज सिख मिशन हापुड), बलप्रीत सिंह (लुधियाना) व ढाडी जत्था दलजीत सिंह (बराडा) गुरवाणी कीर्तन द्वारा संगतों को निहाल करेंगे। 28 फरवरी को ही विशाल नगर कीर्तन निकाला जाएगा। जिसमें दिलेर खालसा गतका पार्टी (पंजाब) अपनी कला के जौहर दिखाएगी। इस मौके पर सरदार रवींद्र सिंह, हरजीत सिंह, कंवरपाल सिंह, अजब सिंह, जरनैल सिंह, राजपाल सिंह, रविपाल सिंह, गुरदीप सिंह, जोध सिंह, गुरमीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed