{"_id":"5da4c7238ebc3e016e02942a","slug":"salesmen-cheated-rs-4-42-lakh-muzaffarnagar-news-mrt448543853","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मुजफ्फरनगर में कंपनी के 4.42 लाख रुपये लेकर रफूचक्कर हुआ सेल्समैन, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मुजफ्फरनगर में कंपनी के 4.42 लाख रुपये लेकर रफूचक्कर हुआ सेल्समैन, मुकदमा
Tue, 15 Oct 2019 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
ठगी
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के गांधी कॉलोनी स्थित कंपनी में बतौर सेल्समैन कार्यरत कर्मचारी दुकानदारों से भुगतान के 4.42 लाख रुपये एकत्र कर फरार हो गया। कंपनी मालिक की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांधी कॉलोनी स्थित वीटीसी ट्रेड विंग्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नितीश भारद्वाज ने तहरीर देकर बताया कि उनके यहां मोहल्ला गाजावाली निवासी हर्षित कुमार पुत्र योगेश कुमार सेल्समैन के रूप में कार्यरत है।

27 व 29 सितंबर को हर्षित कंपनी से जुड़े कई दुकानदारों के पास पहुंचा और बिना बिल के उन्हें विश्वास में लेकर 4.42 लाख रुपये लेकर रफूचक्कर हो गया। कंपनी को इसकी जानकारी मिली तो वे उसके घर पहुंचे, जिस पर अगले दिन हर्षित ने कंपनी संचालकों के मोबाइल पर मेसेज भेजकर ऑफिस आकर रुपये जमा कराने की बात कही।
इसके बाद से ही हर्षित का मोबाइल लगातार स्विच ऑफ आ रहा है और उसके परिजन भी इस संबंध में संतोषजनक बात नहीं कर रहे हैं। कंपनी मालिक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी हर्षित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।