{"_id":"5e31cffe8ebc3e8d3e2f9463","slug":"salasar-balaji-s-procession-taken-out-muzaffarnagar-news-mrt4662567177","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीसालासर बालाजी की शोभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीसालासर बालाजी की शोभायात्रा निकाली
विज्ञापन
सालासर बालाजी की शोभा यात्रा में शमिल श्रद्वालुगण।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
सालासर बालाजी की शोभायात्रा निकाली
मुजफ्फरनगर। सालासर बालाजी धाम सेवा समिति के तत्वावधान में बालाजी यात्रा निकाली गई। इसके बाद आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
पचैंडा रोड रजबहे पर सालासर बालाजी धाम मंदिर का निर्माण कार्य पूर्णता की ओर है। मंदिर में 24 जनवरी से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव चल रहा है। प्रतिदिन सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक तथा शाम को तीन से छह बजे तक पूजा-अर्चना की जाती है। बुुधवार को सालासर बालाजी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजों के साथ निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ मंदिर धाम से हुआ। इसके बाद गांधी कालोनी, द्वारिकापुरी, भोपा रोड, नई मंडी आदि स्थानों से शोभायात्रा निकली। रास्ते में भक्तों ने शोभायात्रा का स्वागत किया तथा आरती कर प्रसाद वितरित किया। शोभायात्रा में अध्यक्ष नीरज बंसल, मंत्री आशुतोष गर्ग , कोषाध्यक्ष राजीव बंसल आदि मौजूद रहे। यात्रा के दौरान भोपा पुल पर भोग प्रसाद भंडारे का आयोजन हिंदू संघर्ष समिति के द्वारा किया गया। इस अवसर पर नरेंद्र पंवार, मनीष चौधरी, सुभाष चौहान, अमित गुप्ता, प्रमोद मलिक, अरुण प्रताप सिंह, पंडित रामानुज दुबे, देशराज चौहान, विक्की चावला, मनोज वर्मा, हरीश पालीवाल, मनोज पाटिल, संजय मिश्रा, पवन मित्तल, हरीश पालीवाल, सतेंद्र एडवोकेट, ऋषभ जैन आदि मौजूद रहे।