फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Saints mourn the death of Swami Uttam Giri

संतों ने स्वामी उत्तम गिरि के देहांत पर शोक जताया

Sat, 19 Sep 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Saints mourn the death of Swami Uttam Giri
संतों ने स्वामी उत्तम गिरि के देहांत पर शोक जताया
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। शुकतीर्थ स्थित शनिधाम पीठाधीश्वर स्वामी उत्तम गिरि महाराज का हरिद्वार में अचानक देहांत हो जाने से संतों और अनुयायियों में शोक व्याप्त हो गया।

ब्रहमलीन स्वामी उत्तमगिरि महाराज को पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा हरिद्वार के प्रांगण में भू समाधि दी गई। शुकतीर्थ भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी अजय कृष्ण आचार्य ने बताया कि शनिधाम पीठाधीश्वर स्वामी उत्तम गिरि महाराज का अचानक निधन होने से लोग काफी दुखी हैं। शुकतीर्थ हनुमानधाम महामण्डलेश्वर स्वामी केशवानंद महाराज, स्वामी गीतानंद गिरि, स्वामी गीतानंद तीर्थ महाराज सहित अन्य संत महात्मा आदि अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए हरिद्वार पहुंचे, जहां पर महानिर्वाणी अखाडे़ के अनुसार वैदिक मंत्रोचारण के बीच विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया। स्वामी उत्तम गिरि महाराज के ब्रह्मलीन होने पर शुकतीर्थ के संत स्वामी ओमानंद महाराज, स्वामी गुरुदेवेश्वर आश्रम महाराज, दंडी स्वामी महादेव आश्रम महाराज, वेददास महाराज, महामंडलेश्वर गोपालचार्य महाराज, स्वामी कृपालदास महाराज, स्वामी महानंद महाराज, स्वामी विष्णूदत्त महाराज, माता राजनंदेश्वरी साध्वी आदि ने सहित प्रधान सुशील शर्मा, नीरज रायल आदि ने शोक प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed