{"_id":"606ca6fe8ebc3ecbac067067","slug":"saints-angry-due-to-not-getting-a-mahant-muzaffarnagar-news-mrt533316183","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंत की बरामदगी नहीं होने से साधु संतों में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंत की बरामदगी नहीं होने से साधु संतों में गुस्सा
विज्ञापन
सरनावली गांव के शिव मंदिर से लापता महंत की बरामदगी को लेकर हाईवे जाम करते साधु-संत व ग्रामीण।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
महंत नहीं मिलने से साधु संतों में गुस्सा
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। गांव सरनावली से लापता महंत हरि गिरि की बरामदगी नहीं होने से साधु संतों में पुलिस प्रशासन के प्रति गुस्सा है। मंगलवार दोपहर बाद साधु-संतों ने महंत की बरामदगी की मांग को लेकर मेरठ-करनाल हाईवे पर फुगाना थाने के सामने धरना देते हुए जाम लगा दिया।
फुगाना थाना क्षेत्र के गांव सरनावली स्थित प्राचीन शिवमंदिर के महंत हरि गिरि ग्राम प्रधान पद के दावेदार हैं। संदिग्ध हालात में शुक्रवार देर रात लापता हो गए थे। महंत की संदिग्ध गुमशुदगी को लेकर ग्रामीणों ने अपहरण की आशंका जताते हुए जमकर हंगामा किया था। जानकारी मिलते ही एसएसपी अभिषेक यादव के साथ ही विधायक उमेश मलिक ने भी गांव में पहुंचकर जल्द बरामदगी का आश्वासन दिया था। वादे के 48 घंटे बाद भी पुलिस महंत की बरामदगी नही कर पाई। महंत की बरामदगी न होने से नाराज साधु-संत व ग्रामीण मंगलवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे फुगाना थाने के सामने पहुंचे। ग्रामीणों ने हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर जाम भी लगा दिया। सूचना मिलते ही दूरदराज से साधु-संतों के आने का सिलसिला जारी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ फुगाना शरद चंद शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जाम लगाने वालों को समझाने का प्रयास किया। जाम लगाने वाले साधु-संतों ने चेतावनी दी कि जब तक महंत की बरामदगी नही होती, वे जाम नही खोलेंगे। इस दौरान शिव गिरि, ज्ञानेश्वर गिरि, मोहन गिरि, चौरासी गिरि, पूरण गिरि, जगदीश गिरि व सुभाष गिरि समेत बड़ी संख्या में संत व ग्रामीण मौजूद रहे।
चुनाव कार्यक्रम निरस्त करने की मांग उठाई
बुढ़ाना। सरनावली गांव में प्रधान पद के प्रत्याशी शिव मंदिर के महंत हरि गिरि की बरामदगी पुलिस नहीं कर सकी है। बुधवार व बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र जाम करने का समय निर्धारित है। हाईवे पर धरने पर बैठे साधु-संतों ने कहा कि हरि गिरि का नामांकन पत्र जरूर जमा कराएंगे। नामांकन के दौरान महंत वापस नही आए तो संत समाज ने प्रशासन से चुनावी कार्यक्रम निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को फैक्स भेजा
बुढ़ाना। हाईवे पर धरने के दौरान दूसरे जनपद से आने वाले साधु-संतों ने विचार विमर्श के बाद एक ज्ञापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा। फैक्स व मेल में महंत की बरामदगी की मांग की गई। यह भी मांग की गई कि जब तक महंत की बरामदगी नही होती चुनाव न कराया जाए।
अपहरण की धाराओं में मुकदमा हुआ परिवर्तित
बुढ़ाना। पुलिस क्षेत्राधिकारी शरद चंद शर्मा ने बताया कि महंत की गुमशुदगी की तहरीर को अपहरण की धाराओं में परिवर्तित कर लिया गया है। घटना की जांच की जारी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही महंत को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
जाम में पिसे मुसाफिर
बुढ़ाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर लगे जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। तेज गर्मी से मुसाफिर परेशान रहे, वहीं महिलाओं व छोटे बच्चों को परेशानियां उठाने पड़ी। जाम लंबा चलता देख अफसरों ने वाहनों को संपर्क मार्गों से निकालना शुरू किया, तब कहीं मुसाफिरों ने राहत की सांस ली।