फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Saini community asked for participation in politics in Khatauli

Muzaffarnagar News: खतौली - सैनी समाज ने मांगी राजनीति में हिस्सेदारी

Mon, 16 Oct 2023 12:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 16 Oct 2023 12:12 PM IST
विज्ञापन
Saini community asked for participation in politics in Khatauli
- स्वाभिमान बचाओ रैली के तत्वावधान में सैनी महासम्मेलन भंगेला में किया गया
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। सैनी समाज के कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जो राजनीतिक दल समाज को अधिक हिस्सेदारी देगा, उसी के साथ समाज की अधिक हिस्सेदारी होगी।
स्वाभिमान बचाओ रैली के तत्वावधान में सैनी महासम्मेलन भंगेला में किया गया। समाजसेवी चरण सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा ने सैनी जाति का वोट लेकर सत्ता हासिल करके भी उनके समाज के व्यक्ति को मुख्यमंत्री नहीं बनाया। अब तक वोट का इस्तेमाल किया, लेकिन अब वोट खराब नही करेंगे। उत्तर प्रदेश की 12 लोकसभा सीटों पर जो भी राजनीतिक दल उनके समाज के नेताओं को टिकट देंगे, समाज के लोग उन्हीं के साथ रहेंगे। इसके बाद एक ज्ञापन थाने पहुंचकर सीओ डॉ. रवि शंकर को दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्यामवीर प्रधान और संचालन मलखान एडवोकेट ने किया। पूर्व विधायक कमलेश सैनी, श्याम लाल सैनी, चेयरमैन महकार सैनी, निर्मल सैनी, बीर सिंह, तेजपाल प्रधान, जगदीश प्रधान, शिवम सैनी, अमरपाल सैनी, राजू सैनी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed