फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Said KC Tyagi, the one who talks about farmers, he will rule Delhi

बोले केसी त्यागी, जो किसानों की बात करेगा, वह दिल्ली पर राज करेगा

Sat, 04 Dec 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Said KC Tyagi, the one who talks about farmers, he will rule Delhi
मंसूरपुर के गांव पुरा में प्रतिमा का अनावरण करते केसी त्यागी। - फोटो : KHATAULI
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। अब कोई भी सरकार या पार्टी किसानों की अनदेखी कर दिल्ली पर राज नहीं कर सकेगी। यह बात राष्ट्रीय जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद केसी त्यागी ने श्री अरविंद इंटर कॉलेज पुरा में स्वर्गीय शुगन चंद त्यागी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही।
विज्ञापन

गांव पूरा के अरविंद इंटर कॉलेज में 50वीं पुण्यतिथि पर पूर्व विधायक स्वर्गीय शुगन चंद त्यागी की प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित किया गया। प्रतिमा का अनावरण करने के बाद जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद केसी त्यागी ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन से किसानों में जागृति आई है। उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की किसानों की मांग जायज थी। उन्होंने कहा कि किसान हितों के लिए किसान बजट तथा किसान आयोग बनना चाहिए। सरकार किसानों को एमएसपी पर गारंटी देने के साथ लाभकारी मूल्य दें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एनडीए दोबारा सत्ता में लौटेगा। अनावरण समारोह के आयोजक पूर्व विधायक स्वर्गीय सुगन चंद त्यागी के पोत्र विनय त्यागी ने बताया कि उनके बाबा सन 1962 में कांग्रेस पार्टी से विधायक बने थे। वह कॉलेज के संस्थापक थे। आज उनकी 50वीं पुण्यतिथि मनाई गई। अध्यक्षता सपा के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने की। कार्यक्रम को प्रबंधक नरेश चंद त्यागी, अविनाश त्यागी, प्रधानाचार्य क्षितिज कुमार मिश्रा, ब्रह्मदत्त त्यागी, सुधीर त्यागी, अमित त्यागी, हरीश त्यागी, राजेंद्र त्यागी, निरंकार त्यागी आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed