फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Saharanpur: Police raid on chicken shops, people found drinking, police caught ten

सहारनपुर: चिकन की दुकानों पर पुलिस का छापा, शराब पीते मिले लोग, पुलिस ने दस को पकड़ा 

Sun, 19 Sep 2021 03:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 19 Sep 2021 03:38 PM IST
सार

सभी को हिरासत में लेकर पुलिस कोतवाली सदर बाजार लेकर आ गई, जिनका चालान किया गया। इसके साथ ही एसपी सिटी राजेश कुमार ने अवैध रूप से शराब पिलाने वाले चिकन की दुकानों के स्वामियों को चेतावनी दी।

विज्ञापन
Saharanpur: Police raid on chicken shops, people found drinking, police caught ten
saharanpur police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में खलासी लाइन मार्ग पर पुलिस ने चिकन की दुकानों पर छापा मारा, जिससे वहां हड़कंप मच गया। चिकन की दुकानों में शराब पीते मिले 10 लोगों का चालान किया गया, जबकि कई मौके से भागने में कामयाब रहे। 
विज्ञापन


शनिवार की रात आठ बजे एसपी सिटी राजेश कुमार के साथ कोतवाली सदर बाजार पुलिस की टीम ने कोर्ट रोड पुल के नजदीक खलासी लाइन मार्ग चिकन की दुकानों पर छापा मार दिया। पुलिस की कार्रवाई से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार में बैठकर शराब पी रहे लोग गाड़ी लेकर भाग गए। वहीं, चिकन की दुकानों में से भी कई लोग फरार हो गए, जबकि पुलिस ने 10 लोगों को मौके पर ही शराब पीते हुए पकड़ लिया।
विज्ञापन


सभी को हिरासत में लेकर पुलिस कोतवाली सदर बाजार लेकर आ गई, जिनका चालान किया गया। इसके साथ ही एसपी सिटी राजेश कुमार ने अवैध रूप से शराब पिलाने वाले चिकन की दुकानों के स्वामियों को चेतावनी दी। एसपी सिटी ने कहा कि अगर दोबारा कोई शराब पिलाता मिला तो रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed