फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Saharanpur, Muzaffarnagar defeated by 65 runs

सहारनपुर की टीम ने 65 रन से मुजफ्फरनगर बी को हराया

Thu, 29 Sep 2016 03:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 29 Sep 2016 03:37 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur, Muzaffarnagar defeated by 65 runs
मुजफ्फरनगर में क्रिकेट मैच खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
अंडर-16 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में सहारनपुर ने मुजफ्फरनगर बी को 65 रनों से हराया। सहारनपुर के 172 रनों के जवाब में मुजफ्फरनगर बी टीम मात्र 107 रन बनाकर आउट हो गई।
विज्ञापन


प्रदेश की अंडर-16 टीम के चयन की कवायद में हो रहे टूर्नामेंट में 172 रनों का पीछा करते हुए मुजफ्फरनगर बी के टीम रन बनाने में कामयाब नहीं हो सकी। लगातार अंतराल पर उनके विकेट गिरते रहे।
विज्ञापन


फरहान सर्वाधिक 32 और सौरभ ने 18 रन बनाए। मयंक शर्मा और आयुष कौशिक को 2-2 विकेट मिले। इससे पहले शनिवार सुबह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में टॉस जीत कर मुजफ्फरनगर बी ने फिल्डिंग का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहारनपुर ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 45 ओवर में पांच विकेट पर 172 रन बनाए। ओपनर शिवम ने सर्वाधिक 58 रनों की शानदार पारी खेली। रोबिन ने 11, सैफ ने सात, असद ने चार और आयुष ने 15 रन बनाए।

आशु ने 43 रन 86 गेंद खेलकर बनाए। रहीस खाता नहीं खोल पाए। मुजफ्फरनगर बी से शुभम शर्मा और हर्ष मालिक ने 2-2 विकेट लिए। अली को एक विकेट मिला। मुजफ्फरनगर बी ने अतिरिक्त 34 रन दिए।


अंपायर आदिल राज और रवि कौशिक एवं इमरान स्कोरर रहे। बीसीसीआई सदस्य मनोज पुंडीर, आब्जर्वर ओबेद कमाल, संजय शर्मा,  ओमदेव सिंह, रोहित चौधरी, विकास राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed