फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Saharanpur, Meerut in the third round

सहारनपुर, मेरठ तीसरे दौर में

Sat, 13 Feb 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 13 Feb 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur, Meerut in the third round
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही बालक वर्ग की सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दूसरे दिन 28 मुकाबले हुए। जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


खेल निदेशालय उप्र एवं उप्र बॉक्सिंग संघ के निर्देशन में हो रही चार दिवसीय प्रतियोगिता में दूसरे दिन के मुकाबलों का शुभारंभ जिला बॉक्सिंग संघ के महासचिव सतीश कुमार ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के तेरह मंडलों के करीब तीन सौ खिलाड़ी भाग ले रहे है।
विज्ञापन


शुक्रवार को हुए मुकाबलों में कुलदीप सोनपुर मेरठ ने दीपक वर्मा कानपुर को, आकाशदीप बस्ती ने सौरभ पाल बस्ती को, विवेक यादव  मेरठ ने अश्वनी जैसवाल वाराणसी को, सत्यव्रत राय बस्ती ने रिषभ निर्वाल सहारनपुर को, विजय दूबे मुरादाबाद ने शुभम सिंह लखनऊ को, सूर्या यादव आगरा ने कयमू खान झांसी को, योगेश बरेली ने प्रज्ज्वल पांडे इलाहाबाद को, दीपक बस्ती ने योगेश जोशी झांसी को, टीपू सुल्तान झांसी ने शुभांशु मिश्र वाराणसी को, हर्ष कुमार बस्ती ने सिद्धार्थ राणा सहारनपुर को, सूर्यवीर सहरावत सहारनपुर ने प्रवण चौधरी बस्ती को, जीत भदौरिया आगरा ने विशेश्वर गोरखपुर को ध्रुव कुमार त्रिपाठी गोरखपुर ने धनंजय मिश्र कानपुर को हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा हुए अन्य मुकाबलों में शिवम राजपूत आगरा ने गोपी सहारनपुर को, जावेद झांसी ने अर्जुन यादव अलीगढ़ को, मानस शर्मा लखनऊ ने अनिल मुरादाबाद को, राहुलपाल इलाहाबाद ने प्रियांशु कुमार अलीगढ़ को, बबलू साहनी वाराणसी ने आदित्य चौहान गोरखपुर को, बिलाल बस्ती ने यशेंद्र प्रताप सिंह कानपुर को, सिद्धार्थ आर्य आगरा ने सघनदीप व्यास झांसी को, सुदीप यादव झांसी ने अर्चित सहरावत सहारनपुर को, मनीष चौधरी मुरादाबाद ने कुशाग्र गुप्ता बरेली को, राकेश सिंह धामी लखनऊ ने नीरज गोरखपुर को, जितेंद्र आगरा ने साजिद खान मेरठ को तथा आदेश कुमार कानपुर ने मोहित यादव मुरादाबाद को पराजित किया। संचालन उप क्रीड़ा अधिकारी पूनम विश्नोई ने किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed