फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sadhvi Prachi is invited by Ulama to come to Madrasas

साधी प्राची को उलमा का मदरसों में आने का न्योता

Fri, 29 Oct 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Sadhvi Prachi is invited by Ulama to come to Madrasas
देवबंद(सहारनपुर)। हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची के मदरसों को लेकर दिए गए विवादित बयान पर उलमा ने उन्हें मदरसों में आने का न्योता देते हुए कहा कि वह यहां आकर देख लें कि दीनी इदारों में आतंक की नहीं बल्कि देशभक्ति और भाईचारे का पाठ पढ़ाया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारा मुल्क मोहब्बतों से बना हुआ है। यहां नफरत भरे बयानों के लिए कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन

मदरसों में पढ़ने वाले छात्र आतंकी बनते हैं। हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची के इस बयान पर जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम कारी इस्हाक गोरा का कहना है कि हमारा मुल्क मोहब्बतों से बना हुआ मुल्क है। यहां नफरत फैलाने वाले और उनके बयानों के लिए कोई जगह नहीं है। भारत की हमेशा से मोहब्बत और भाईचारे को बढ़ावा देने की मिसाल रही है। मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी का कहना है कि बहन साध्वी प्राची मदरसों में खुद आकर देख सकती हैं कि यहां किस तरह की तालीम दी जाती है। मदरसों ने हमेशा देशभक्ति और भाईचारे का पाठ पढ़ाया है। यहां से तालीम हासिल करने वाले छात्र दुनिया में मोहब्बत का पैगाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि साध्वी प्राची विवादित बयान देकर सुर्खियों में रहना चाहती हैं। सरकार को चाहिए कि वह बयानों का संज्ञान लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed