फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sadhu accused of attempting to capture the house

साधु ने लगाया मकान पर कब्जा करने के प्रयास का आरोप

Fri, 15 Jan 2021 09:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
Sadhu accused of attempting to capture the house
साधु ने लगाया मकान पर कब्जा करने के प्रयास का आरोप
विज्ञापन

देवबंद। श्री महाकालेश्वर ज्ञान मंदिर आश्रम के एक साधु ने एक व्यक्ति पर जबरन उसका मकान कब्जाने के प्रयास का आरोप लगाया है। साधु ने अपने साथियों के साथ मेला गेट के बाहर अनशन शुरू कर दिया है।

श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेला द्वार के बाहर शुक्रवार को अनशन पर बैठे साधु मंगलानंद सरस्वती ने कहा कि नगर का ही एक व्यक्ति सिताब कालोनी स्थित उसके मकान पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। आरोप है कि पिछले दो माह से वह पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे हैं, परंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिसके चलते उन्हें मजबूरन अनशन पर बैठना पड़ा। मंगलानंद ने कहा कि यदि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वह आत्मदाह करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर रोहित कौशिक, वासुदेव भारद्वाज, शुभम वत्स, अनुज शर्मा, प्रवीन शर्मा, हिमांशु ब्रह्मचारी, बलदेवनाथ, नरेश शर्मा, मोहित शर्मा, अंकित शर्मा, श्यामानंद, त्रिपुरारी दास, साक्षी बेनवाल आदि मौजूद रहे। उधर, आजाद सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित कौशिक ने अधर में लटके श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी मेला गेट के निर्माण पर रोष जताते हुए पालिका प्रशासन से अविलंब गेट का निर्माण पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed