फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sacrifice your life for social service, donate your eyes after death

Muzaffarnagar News: जिंदगी समाज सेवा पर कुर्बान, मौत के बाद आंखें दान

Wed, 08 Apr 2026 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Sacrifice your life for social service, donate your eyes after death
मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक गांधी कॉलोनी पहुंचकर नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी करते हुए। स
मुजफ्फरनगर। जीवन भर सामाजिक सेवा में जुटी रहीं मीना अरोड़ा मौत से पहले आंखें दान कर गईं। भाई ने मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज से चिकित्सक बुलाकर बहन की इच्छा पूरी कराई। अब मीना अरोड़ा की आंखें दो लोगों के जीवन में उजियारा भर सकेंगी।
विज्ञापन

समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति की ओर से लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मंगलवार को गांधी कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय मीना अरोड़ा का निधन हो गया। उनके भाई और भाजपा के मीडिया प्रभारी पवन अरोड़ा ने बताया कि नई मंडी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

बताया कि इससे पहले उनकी ओर से बहन की नेत्रदान की इच्छा पूर्ण कराई गई। बताया कि उनकी बड़ी बहन जीवन भर सामाजिक कार्यों में जुटी रहीं। उन्होंने मृत्यु पूर्व ही अपनी दोनों आंख दान करने की घोषणा कर दी थी। बताया कि समर्पित युवा समिति के सहयोग से मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की ओर से नेत्र दान की प्रक्रिया पूर्ण कराई गई। चिकित्सकों ने आवश्यक सावधानियों के साथ कॉर्निया को सुरक्षित रूप से निकालकर संरक्षित किया। सभासद अमित पटपटिया, विन्नी कालरा, पंकज अपवेजा, मनी पटपतिया, राखी ग्रोवर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed