{"_id":"63ecdb09806e63cfc70f9c3a","slug":"sachins-brother-in-law-nominated-in-sanju-valmikis-murder-muzaffarnagar-news-c-14-1-119167-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: संजू वाल्मीकि की हत्या में कवाल कांड में मारे गए सचिन का बहनोई नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: संजू वाल्मीकि की हत्या में कवाल कांड में मारे गए सचिन का बहनोई नामजद
विज्ञापन
2-जानसठ कोतवाली में हत्याकांड के बारे मे मृतक संजू की पत्नी से घटना के संबंध में जानकारी लेते व
मंगलवार की रात 200 रुपये के विवाद में कर दी गई थी संजू उर्फ संजीव वाल्मीकि की हत्या
बहनोई मोहित चौधरी सहित परिवार के तीन आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज
मोहित की पत्नी को भी उठाने का आरोप, दोपहर को पुलिस ने पूछताछ के बाद घर भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव राजपुर कलां के संजू वाल्मीकि की हत्या में कवाल कांड में मारे गए सचिन के बहनोई मोहित चौधरी सहित तीन आरोपियों को नामजद किया गया है। आरोप लगाया गया कि पुलिस मोहित की पत्नी को भी उठा ले गई। शिकायत महिला आयोग को हुई तो पुलिस ने दोपहर को उसे घर भेजा दिया।
राजपुर कलां गांव में मंगलवार रात 200 रुपये के विवाद में मजदूर संजू उर्फ संजीव वाल्मीकि के घर में घुसकर फायरिंग कर दी गई थी। गोली लगने से संजू की मौत हो गई थी, जबकि उसका भाई और दो बच्चे घायल है। मृतक के भाई रोहित ने गांव के ही राजेंद्र और वीरेंद्र पुत्र अजीत और मोहित पुत्र राजेंद्र के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस के मुताबिक 27 अगस्त 2013 को चर्चित कवाल कांड में मलिकपुरा के सचिन की हत्या कर दी गई थी। सचिन की बहन रितु की शादी राजपुर निवासी मोहित पुत्र राजेंद्र के साथ हुई थी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस रितु को भी अपने साथ ले गई, जिसकी शिकायत महिला आयोग से की गई। हालांकि बुधवार दोपहर को रितु को उसके घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
हत्यारों पर रासुका की मांग, पलायन की चेतावनी
संजू हत्याकांड को लेकर वाल्मीकि समाज के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। समाज के लोगों ने कोतवाली में पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके बाद वाल्मीकि समाज के लोग सीओ शकील अहमद से मिले। वाल्मीकि समाज के लोगों ने नामजद आरोपियों पर रासुका लगाने की मांग रखी। कार्रवाई नहीं होने पर गांव से मृतक परिवार सहित अन्य समाज के लोगों ने पलायन करने की चेतावनी दी। वाल्मीकि समाज के लोगों ने आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग भी की। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रविंद्र बेनीवाल, मनोज सौदाई , चमन लाल वाल्मीकि, प्रेम सुधा, राजू भैया, सागर, डॉक्टर अश्वनी, मुकेश, प्रताप वाल्मीकि, अमित बेनीवाल रमेश, मित्रसेन सहित संजू परिवार के लोग कोतवाली में पहुंचे थे।
हत्यारोपी पिता-पुत्र ने किया सरेंडर
जानसठ। गांव राजपुर में संजू हत्याकांड के आरोपी पिता-पुत्र ने थाने में सरेंडर कर दिया है। सीओ शकील अहमद के मुताबिक हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुत्र मोहित चौधरी ने अपने पिता राजेंद्र चौधरी के साथ जानसठ कोतवाली में सरेंडर कर दिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
घायल जिला अस्पताल में भर्ती
हमले में संजू वाल्मीकि की मौत हो गई थी, जबकि उसका भाई मोहित वाल्मीकि पुत्र अमर सिंह और चार साल का बेटा शौर्य और बेटी दिव्या घायल है। घायलों को जानसठ से जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। यहीं पर उनका उपचार किया जा रहा है।
भीम आर्मी कार्यकर्ता पीड़ित परिवार से मिले
जानसठ। भीम आर्मी के जानसठ ब्लॉक संयोजक मोहित बौद्ध के नेतृत्व में बुधवार को कार्यकर्ता गांव राजपुर में मृतक संजू वाल्मीकि के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। पीड़ित परिवार के लोगों से घटना की जानकारी ली। कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।