फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   sachin,s mather and father

बेटा गया, बहू गई, पोता भी पास नहीं

Thu, 27 Aug 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 27 Aug 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
sachin,s mather and father
मुजफ्फरनगर। सचिन की मौत के बाद उसके परिजनों का बुरा हाल है। सचिन के पिता बिशन सिंह और मां मुनेश देवी के आंसू दो साल बाद भी सूख नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन


सचिन को मौत ने छीन लिया। बहू स्वाति छोड़कर चली गई। सचिन की निशानी पोता गगन भी उनके पास नहीं है। पोते को देखने के लिए दादा-दादी की आंखें तरस गई हैं। शासन से मिले 12 लाख के मुआवजे में से एक पाई भी सचिन के परिजनों को नहीं मिली।

ममेरे भाइयों गौरव और सचिन की मौत के बाद पीड़ित परिवार इस गम से नहीं उबर सका है। दो साल बाद भी इनके घर खुशियां नहीं लौटी हैं। सचिन के पिता बिशन सिंह बताते हैं कि कुदरत ने उनसे सब कुछ छीन लिया। अब जिंदगी में कुछ नहीं बचा।
विज्ञापन


परिजनों और रिश्तेदारों ने बहू स्वाति की देवर राहुल के साथ जिंदगी की डोर बांधनी चाही, लेकिन यह कोशिशें परवान नहीं चढ़ सकीं। बेटे की मौत के बाद शासन ने बहू स्वाति को कलक्ट्रेट में सरकारी नौकरी और 12 लाख रुपये आर्थिक मदद के लिए दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर सचिन की मौत के एक माह बाद ही बहू पोते गगन को अपने साथ लेकर मायके चली गई, जो फिर लौटकर नहीं आई। शासन से मिली धनराशि भी बहू के नाम थी, इसलिए यह रकम भी वही ले गई। अब बिशन सिंह और मुनेश देवी को बेटी रीतू की शादी की चिंता साल रही है।

पुण्यतिथि पर बहू को बुलावा
सचिन और गौरव की दूसरी पुण्यतिथि शुक्रवार 28 अगस्त को मलिकपुरा गांव में मनाई जाएगी। पुण्यतिथि पर सुबह यज्ञ-हवन के बाद शोक सभा होगी। सचिन के पिता बिशन सिंह ने बताया कि पुण्यतिथि पर बहू स्वाति को भी पोते गगन के साथ बुलवाया है, ताकि वो पुण्यतिथि हवन में शामिल हो सके।

इसके लिए उन्होंने पुरबालियान में स्वाति के पिता देवेंद्र बालियान से आग्रह किया है कि वो स्वाति और गगन को मलिकपुरा भेज दें। उल्लेखनीय है कि सचिन की पहली पुण्यतिथि पर भी स्वाति मलिकपुरा नहीं आई थी। रिश्तेदारों के काफी कहने पर मायके वाले मासूम गगन को लेकर मलिकपुरा पहुंचे थे। सचिन की मां मुनेश देवी ने रोते हुए कहा कि गगन ही सचिन की आखिरी निशानी है, उसे हम देखना चाहते हैं।


गौरव के परिजनों ने भी गांव छोड़ा
गौरव की मौत के बाद उसके परिजनों ने मलिकपुरा गांव छोड़ दिया। शासन ने गौरव की बहन शैली को डायट में नौकरी दी। बेटी की नौकरी के लिए पिता रविंद्र सिंह और मां सुरेश गांव छोड़कर शहर में आ गए। वो अब शहर में ही रह रहे हैं। खेतीबाड़ी के काम के लिए ही वह गांव मलिकपुरा जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed