फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rural youths molested the women who came in the procession

Muzaffarnagar News: बरात में आई महिलाओं से ग्रामीण युवकों ने की छेड़छाड़

Sat, 06 May 2023 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Rural youths molested the women who came in the procession
बुढ़ाना के दुर्गनपुर गांव में बारातियों के साथ मारपीट करते ग्रामीण युवक।
विरोध करने पर बरातियों पर लाठी डंडों से किया हमला, कई घायल
विज्ञापन

इससे मची भगदड़ में कई महिलाएं और बालक घायल हो गए
दुल्हन के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। गांव दुर्गनपुर में डीजे पर डांस कर रही महिलाओं और युवतियों के साथ ग्रामीण युवकों ने छेड़छाड़ की। छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने बरातियों के साथ मारपीट की। इससे मची भगदड़ में कई महिलाएं और बालक घायल हो गए। घटना की तहरीर लड़कियों के पिता ने कोतवाली में दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव दुर्गनपुर में सतेंद्र कश्यप के दो लड़कियों की शादी थी। बृहस्पतिवार को गांव जौला और सहारनपुर जनपद के गांव टिकरौल से बारात आई थी। शाम करीब चार बजे डीजे पर डांस कर रही बरात में आई महिलाओं के साथ गांव के कुछ युवकों ने छेड़खानी की। बरातियों ने महिलाओं के साथ हो रही छेड़खानी का विरोध किया। आरोप है कि ग्रामीण युवकों ने लाठी डंडों से बरातियों पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

इससे बरातियों में भगदड़ मच गई। भगदड़ के दौरान जमीन पर गिरने से कई महिलाएं और बच्चे घायल हो गए। लाठी डंडों के वार से कई बराती भी घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझाकर बमुश्किल मामला शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सतेंद्र कश्यप की बेटियां रश्मि और साक्षी को बरात के साथ विदा किया। सतेंद्र कश्यप ने घटना की तहरीर बुढ़ाना कोतवाली में देकर मारपीट करने के आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर बृजेश कुुमार शर्मा ने बताया कि मारपीट करने का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed