फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rupak massacre: uproar between relatives and villagers at the police station

रूपक हत्याकांड : परिजनों और ग्रामीणों का थाने पर हंगामा

Fri, 23 Jul 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Rupak massacre: uproar between relatives and villagers at the police station
खतौली थाने पर हंगामा करते हुए पीड़ित परिजनों के साथ पिपलहेड़ा के ग्रामीण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
रूपक हत्याकांड : परिजनों और ग्रामीणों का थाने पर हंगामा
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव यूसुफपुर पीपलेहड़ा निवासी रूपक शर्मा की हत्या के मामले में परिजनों और ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को थाने में हंगामा किया। नामजद हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाना परिसर में धरना भी दिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव यूसुफपुर पीपलेहड़ा निवासी रूपक शर्मा दस जुलाई को अपने कुछ दोस्तों के साथ खतौली गंगनहर पर आया था। इसके बाद परिजनों को रूपक के गंगनहर में डूबकर मौत होने की जानकारी मिली। दो दिन बाद रूपक का शव सरधना क्षेत्र के रजबहे से बरामद हुआ था, जिसके बाद पीड़ित परिजनों ने रूपक की हत्या का आरोप लगाते हुए कई युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार दोपहर रूपक के परिजन और ग्रामीण नेताओं के साथ थाने पहुंचे और कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई। गुस्साए लोग थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गए और हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

सीओ राकेश सिंह भी फोर्स के साथ मौके पर जा पहुंचे, जहां उनकी हत्या या हादसे को लेकर कांग्रेस नेता निवेश राणा से नोकझोंक भी हुई। हंगामा बढ़ता देख मंसूरपुर थाना पुलिस व आरआरएफ को भी बुला लिया गया। इसके बाद फिर से सीओ की रूपक के परिजनों से वार्ता हुई, जिसमें सीओ ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस को मामले का पूरी तरह खुलासा करने व हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच दिन का समय देते हुए धरना खत्म कर दिया। मौके पर रालोद नेता अभिषेक चैधरी, धर्मेंद्र तोमर, प्रह्लाद राणा, सतीश राणा, संजीव त्यागी, करणवीर प्रधान, पराग चौधरी, मनोज चौधरी, अंकित सहरावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed