{"_id":"5e31ce9c8ebc3e4b18058fb4","slug":"rumor-about-the-news-came-out-khatauli-news-mrt466253892","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद की खबर अफवाह निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद की खबर अफवाह निकली
विज्ञापन
बंद की खबर अफवाह निकली
खतौली। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बंद की खबर अफवाह निकली। इसके बावजूद दूसरे वर्ग ने कुछ देर के लिए अपनी दुकानें बंद रखी, लेकिन बाद में उन्होंने भी दुकानें खोल ली थी। बंद की अफवाह को लेकर एहतियातन पुलिस बल अलर्ट रहा। सीओ व इंस्पेक्टर ने पुलिस बल के साथ संवेदनशील इलाकों में गश्त भी किया।
सोशल मीडिया पर बुधवार को सीएए के विरोध में बाजार बंद किए जाने के मेसेज प्रसारित किए गए थे। बंद की इस अफवाह को लेकर पुलिस प्रशासन मंगलवार की शाम से ही अलर्ट हो गया था। बुधवार की सुबह संवेदनशील इलाकों और धर्मस्थलों के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। बंद को लेकर बुधवार की सुबह बिददीवाड़ा में दूसरे वर्ग के लोगों ने अपनी दुकानें बंद रखी, लेकिन 11 बजे तक सभी ने अपनी अपनी दुकानें खोल ली थी। इस तरह से बंद की खबर पूरी तरह से अफवाह निकली। सीओ आशीष प्रताप सिंह व इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने पुलिस बल के साथ गश्त किया।