फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ruckus in the police station for the arrest of the murderers

Muzaffarnagar News: हत्यारोपियों की गिरफ्तार के लिए परिजनों का थाने में हंगामा

Fri, 05 May 2023 07:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 07:53 PM IST
विज्ञापन
Ruckus in the police station for the arrest of the murderers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मीरापुर। हत्यारोपियों को जेल भेजने की मांग करते हुए मृतक आस मोहम्मद के परिजनों और महिलाओं ने रामराज थाने में प्रदर्शन किया। थाना प्रभारी ने सभी को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।
रामराज थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी आस मोहम्मद 27 अप्रैल को लापता हो गया था। 29 अप्रैल को रामराज थाना क्षेत्र की बूढ़ी गंगा के पास झील में उसका शव बरामद हुआ था। मृतक के भाई अरशद ने नया गांव निवासी अनिल और कपिल पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार को पीड़ित अपने परिवार की दर्जनों महिलाएं और ग्रामीणों थाने पहुंचे। आरोप था कि पुलिस ने शव मिलने वाले दिन दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया था। सात दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों को जेल नहीं भेजा गया। सभी लोगों ने थाने में हंगामा करते हुए रोना बिलखना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

हंगामा होता देख थाना प्रभारी रामराज सुनील शर्मा ने समझा बुझाकर शांत किया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आज ही प्राप्त हुई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आस मोहम्मद की मौत का कारण पानी में डूबना दर्शाया गया हैं। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया हैं। उनके आदेश पर मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed