फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ruckus at DHO office over indecent behavior from a woman worker

महिलाकर्मी से अभद्रता पर डीएचओ ऑफिस में हंगामा

Fri, 12 Mar 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Ruckus at DHO office over indecent behavior from a woman worker
जिला उद्यान कार्यालय में घटना की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
महिलाकर्मी से अभद्रता पर डीएचओ ऑफिस में हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला उद्यान अधिकारी पर चतुर्थ श्रेणी महिला संविदा कर्मी ने अभद्रता करने का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने एकजुट हो अफसर के खिलाफ हंगामा किया। 112 नंबर पर शिकायत के बाद पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। विभाग के कर्मचारियों और अफसर के बयान भी लिए गए।
जिले में जिला उद्यान अधिकारी (डीएचओ) पद पर सतेंद्रपाल मान चार सितंबर 2020 से तैनात है। तैनाती के बाद से ही उनका कर्मचारियों से विवाद चल रहा है। कर्मचारी मुख्यमंत्री और निदेशक के यहां शिकायत कर चुके हैं। सीडीओ आलोक यादव शिकायत के मामले में जांच कर रहे हैं। शुक्रवार को सुबह दस बजे डीएचओ सतेंद्र पाल मान ने चतुर्थ श्रेणी महिला संविदाकर्मी को कार्यालय बुलाया और कहा कि तुम्हें नौकरी से हटा दिया गया है। कर्मचारी ने 15 साल से विभाग में काम करने की बात करते हुए कहा कि यदि उसे हटाया गया है तो लिखकर दे दो।
विज्ञापन

आरोप है कि इससे गुस्साए डीएचओ ने महिला को धक्का देकर ऑफिस से बाहर निकाल दिया। सूचना मिलने पर सभी कर्मचारी एकत्र हो गए और अफसर की कार्यप्रणाली का विरोध किया। घटना की सूचना 112 पर पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला के बयान लिए और घटना की जानकारी ली। ऑफिस के समस्त कर्मचारियों के बयान लिए गए। सभी कर्मचारियों ने अफसर पर दुर्व्यवहार के आरोप लगाए। पुलिस ने डीएचओ के भी बयान लिए। इस संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि इस मामले की जांच सीडीओ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द पूरी होगी जांच
सीडीओ आलोक यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री के यहां हुई शिकायत की जांच वह कर रहे हैं। मामला गंभीर है, जल्द ही जांच पूरी कर शासन को भेजी जाएगी।
आरोपों को बताया निराधार
मुजफ्फरनगर। जिला उद्यान अधिकारी सतेंद्र पाल मान का कहना है कि यहां के कर्मचारियों को काम में दिलचस्पी नहीं है। कोई कर्मचारी काम नहीं करना चाहता। वह शासन को लिख चुके हैं। मेरे ऊपर लगाए गए आरोप झूठे हैं, निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed