फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   RSS volunteer meeting in Meerut

राष्ट्रोदय समागम में जिले से 165 बसों से पहुंचे स्वयंसेवक

Sun, 25 Feb 2018 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Sun, 25 Feb 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
RSS volunteer meeting in Meerut
मेरठ में आयोजित कार्यक्रम में जाते मुजफ्फरनगर के स्वयंसेवक। - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रोदय स्वयंसेवक समागम में शामिल होने को लेकर जिले में उत्साह अलग ही नजर आया। जिले के सभी नौ खंडों की 17 इकाईयों से 165 बसों ने मेरठ के लिए कूच किया। इसके अलावा पार्टी के पदाधिकारी और नेता अपने वाहनों से अपनी टोलियों के साथ मेरठ पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने भारी जोश और उत्साह के साथ आरएसएस के इस राष्ट्रोदय समागम में ऐतिहासिक आहुति देने का काम किया।
विज्ञापन


रविवार को सुबह से ही शहर के वहलना चौक पर संघ के स्वयंसेवकों का हुजूम उमड़ने लगा था। यहीं से संघ कार्यकर्ताओं ने हाईवे के रास्ते मेरठ कूच किया। इस मार्ग पर अन्य वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया था। बसों पर भगवा ही भगवा लहरा रहा था।
विज्ञापन


संघ गणवेश में एक सैलाब सा यहां नजर आया। इस समागम में उमड़ने वाली भीड़ को सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराने के लिए ही जिला पुलिस प्रशासन ने 24 फरवरी की दोपहर से हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू कर दिया था। भूराहेडी पुरकाजी से देवल रामराज तक आठ स्थानों पर यातायात पुलिस ने क्रेन की व्यवस्था की थी। जिले से भाजपा और संघ ने संयुक्त रूप से 165 बसों की व्यवस्था की थी। बसों के माध्यम से जहां कार्यकर्ता मेरठ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री और सांसद डॉ संजीव बालियान 24 फरवरी की शाम ही मेरठ पहुंच गए थे, जबकि विधायक कपिलदेव अग्रवाल, उमेश मलिक, विक्रम सैनी, विजय कश्यप, प्रमोद ऊंटवाल, जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुखदर्शन सिंह बेदी अपनी टोलियों के साथ मेरठ गए।

खतौली के भाजपा नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल ने बताया कि नगर एवं क्षेत्र से काफी संख्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक मेरठ पहुंचे। स्वयंसेवकों में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए काफी उत्साह देखने को मिला। रविवार की सुबह से ही स्वयंसेवक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तैयार होकर अपने साथियों को एकत्र करने में जुट गए थे। सुबह 10 बजे सभी स्वयं सेवक बसों में बैठकर मेरठ के लिए रवाना हुए।

बुढ़ाना से मेरठ में आयोजित राष्ट्रोदय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कस्बा व देहात के स्वयं सेवक गणवेश में जोश व उत्साह के साथ मेरठ पहुंचे। सैकड़ों की संख्या में एकत्र हुए स्वयं सेवकों को क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक ने रवाना किया। रविवार को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए स्वयंसेवक अपनी चिर परिचित वेशभूषा में सरस्वती शिशु मंदिर के पास एकत्र हुए। मेरठ में आयोजित राष्ट्रोदय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए युवाओं में सबसे अधिक जोश दिखाई दिया। विधायक ने सैकड़ों की संख्या में मौजूद स्वयं सेवकों को मेरठ की ओर रवाना किया।


रोडवेज के चलने से जनता को नहीं हुई परेशानी
मुजफ्फरनगर। मेरठ से मुजफ्फरनगर तक रविवार को रोडवेज बसों के चलने से आम जनता को समस्याओं का सामना नहीं करना पडा। रोडवेज मार्ग पर प्रतिबंधित नहीं की गई थी। मेरठ आने-जाने वाले लोगों की शंकाएं भी दूर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed