फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rs 15.65 lakh grabbed in the name of setting up a fruit orchard

Muzaffarnagar News: फलों का बाग लगाने के नाम पर 15. 65 लाख रुपये हड़पे

Fri, 15 Nov 2024 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Rs 15.65 lakh grabbed in the name of setting up a fruit orchard

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आंध्र प्रदेश में फलों का बाग लगाने के नाम पर 15 लाख 65 हजार रुपये हड़प लिए। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैं।

शहर के रुड़की रोड निवासी रजत गोयल ने रुपये हड़पने का आरोप लगाया हैं। उन्होंने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि प्रोपर्टी में निवेश की इच्छा के चलते उनके मित्र उदयवीर सिंह ने चंडीगढ़ निवासी पुनीत नंदा से उनकी मुलाकात कराई थी। आरोपी पुनीत ने बताया था कि आंध्र प्रदेश में कृषि भूमि की खरीद-फरोख्त के साथ ही उनकी कंपनी फलों के बाग लगाकर आधुनिक तरीकों से ज्यादा फलों का उत्पादन कर लाभ कमाती है। इस पर विश्वास कर पीड़ित ने कई लाख रुपये का निवेश आरोपियों के कहने पर कर दिया।

आरोप है कि आरोपी ने उनके कहने के काफी दिन के बाद भी उनकी जमीन पर बाग नहीं लगाया। न ही तीन एकड़ जमीन की रजिस्ट्री कराई। पता करने पर जानकारी मिली कि आरोपी और उसके साथी आंध्र प्रदेश में अपनी चल और अचल संपत्ति बेचकर फरार हो गए हैं। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों से पीड़ित से 15 लाख 36 हजार रुपये हड़प लिए। पीड़ित न पुलिस को बताया कि पुनीत के खिलाफ मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर, शामली आदि स्थानों पर एफआईआर दर्ज हैं। सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed