फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rs 14.57 lakh was snatched by bluff, case registered

झांसा देकर 14.57 लाख रुपये हड़पे, मुकदमा दर्ज

Sun, 06 Feb 2022 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Rs 14.57 lakh was snatched by bluff, case registered
झांसा देकर 14.57 लाख रुपये हड़पे, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर निवासी विधवा महिला ने छह लोगों पर 14 लाख 57 हजार रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया है।
दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी कृष्णोदवी पत्नी स्व. ओमप्रकाश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति विद्युत विभाग से रिटायर थे। प्रेमपुरी निवासी ओमवीर की उसके पति के साथ मिलनसारी थी। ओमवीर व उसके पुत्र अरुण, तरुण, रितेश पुत्र रामेश्वर, विवेक पुत्र नरेश व रहमान ने उसके पति को फ्लोर मिल व प्लाट में साझेदारी का झांसा देकर दस लाख रुपये ले लिये। उसके पति के बैंक एकाउंट से एटीएम जारी कराकर अपने पास रख लिया। 26 अक्तूबर 2020 से 18 जनवरी 2021 के बीच एटीएम के जरिये उसके पति के खाते से 4.57 लाख रुपये निकाल लिये। 11 फरवरी 2021 को धोखाधड़ी का पता चला। तब आरोपियों पर रकम वापस देने का दबाव बनाया गया। आरोपियों ने साजिश रच कर तीन फर्जी रसीदें तैयार कराई, कि उसके पति ने 14 लाख रुपये में अपना मकान उन्हें बेच दिया। इस सदमे में 7 जून 2021 को उसके पति की मृत्यु हो गयी। पीड़िता की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed